विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में बड़ा खुलासा, अपशब्द कहने की पहले से थी तैयारी; रिहर्सल तक करवाई गई थी

Published: Mon, 01 Sep 2025 09:26 AM (IST)

दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने की ...और पढ़ें

पीएम मोदी को रिहर्सल के साथ गाली दिलवाने की पहले से थी तैयारी
पीएम मोदी को रिहर्सल के साथ गाली दिलवाने की पहले से थी तैयारी

HighLights

  1. पीएम मोदी के खिलाफ दरभंगा में साजिश |
  2. अपशब्द कहने का रिहर्सल कराया गया |
  3. कांग्रेस नेता नौशाद की तलाश जारी |

जागरण संवाददाता, दरभंगा। दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उनकी दिवगंत मां को अपशब्द कहने की पहले से तैयारी थी। अपशब्द कहने का वीडियो रिकार्ड कर उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने का भी प्लान था।

कांग्रेस नेता मो. नौशाद की ओर से सिमरी थाना क्षेत्र में बनाए गए मंच से यात्रा के गुजरने के साथ पीएम मोदी और उनकी माता को कैसे अपशब्द कहना है, इसका रिहर्सल भी कराया गया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह जानकारी मामले में गिरफ्तार मो. रिजवी उर्फ राजा से पूछताछ में सामने आई है। पूछताछ में आधा दर्जन लोगों के नाम भी सामने आए हैं। इसमें एक यू-ट्यूबर भी शामिल है। सभी की तलाश की जा रही है।

कांग्रेस नेता नौशाद से यू-ट्यूबर का गहरा संबंध बताया गया है। उक्त यू-ट्यूबर का एक नजदीकी रिश्तेदार हाल के दिनों में हथियार के साथ गिरफ्तार भी हुआ था।

पुलिस के मुताबिक, इस घटना के मुख्य आरोपित मो. नौशाद की खोज के लिए तकनीकी सेल की टीम को लगाया गया है। उसके दिल्ली में होने की सूचना मिली है। उसकी सही लोकेशन प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है। इनपुट मिलने के साथ एक टीम दिल्ली रवाना हो जाएगी।

मंच से PM मोदी को दी गई थी गाली 

बता दें कि कांग्रेस नेता मो. नौशाद का दिल्ली में लेदर कारखाना है, जिसने बुधवार को वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, तेजस्वी यादव आदि आइएनडीआइए नेता के स्वागत के लिए बिठौली चौक पर भव्य मंच बनाया था।

जहां मंच से पीएम मोदी और उनकी स्वर्गीय माता के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का उपयोग करते हुए गाली दी गई। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ।

इसे लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना ने सिमरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें कांग्रेस नेता मो. नौशाद सहित अन्य अज्ञात को आरोपित बनाया गया।