विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दरभंगा में व्यवसायी के बेटे की चाकू घोंप हत्या, बगीचे में पड़ा मिला लहूलुहान शव, पुलिस कर रही जांच

By Mrityunjay BhardwajEdited By: Jagran News Network
Published: Wed, 13 Sep 2023 05:50 PM (IST)

Bihar News दरभंगा के सिंहवाड़ा में व्यवसायी की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। मृतक अपने पिता के साथ ...और पढ़ें

दरभंगा में व्यवसायी के बेटे की चाकू घोंप हत्या(प्रतिकात्मक तस्वीर)
दरभंगा में व्यवसायी के बेटे की चाकू घोंप हत्या(प्रतिकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. दरभंगा में व्यवसायी के बेटे की चाकू घोंप हत्या
  2. खून से लथपथ बगीचे में पड़ा मिला शव
  3. हत्यारे की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

संवाद सूत्र, सिंहवाड़ा (दरभंगा) : सिंहवाड़ा थाना से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर बगीचा में सौरभ कुमार झा (20) की चाकू घोंप हत्या कर दी गई। वह सिंहवाड़ा के बटेश्वरनाथ धाम परिसर में श्रृंगार प्रसाधन की दुकान चलाता था। बुधवार की दोपहर घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

युवक के सिर एवं गर्दन पर धारदार हथियार से हमले का निशान पाया गया है। मौके पर पहुंची सिंहवाड़ा पुलिस ने शव कोकब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

बकाया वसूली के नाम पर घर से बाहर निकला था युवक

बताया गया है कि सिंहवाड़ा के वार्ड सात के निवासी कृष्ण कुमार झा एवं उसके पुत्र सौरभ झा सिंहवाड़ा स्थित बाबा बटेश्वर नाथ धाम परिसर में श्रृंगार प्रसाधन की दुकान करते हैं। मंगलवार की देर शाम सौरभ दुकान से बकाया वसूली में जाने की बात कह कर निकला। रात तक घर नहीं पहुंचा तो स्वजन ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें: Bihar News: दरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो-बाइक के बीच भीषण टक्कर में दो की मौत; एक की हालत नाजुक

बगीचे में पड़ा मिला लहूलुहान शव

सवेरे तक पता नहीं लगा। लोग सगे-संबंधियों से उसके बारे में जानकारी लेने लगे। इसी बीच सिंहवाड़ा थाना के पीछे नर्सरी में काम करने जा रहे कुछ मजदूरों की नज़र बगीचे में पड़े लहूलुहान शव पर पड़ी। बगल में ही उसकी बाइक एवं उसे दस फीट की दूरी पर बाइक की चाभी पाई गई।

कुछ ही देर में सिंहवाड़ा, लालपुर, रामपुरा, हनुमान नगर आदि गांवों के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए। करीब आधे घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच सकी।

हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

थाना से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर पुलिस के आधा घंटे बाद पहुंचने पर ग्रामीण सवाल उठा रहे थे। बाजार एवं थाना के समीप हुई इस घटना से व्यवसायियों एवं आम लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है। सिटी एसपी सागर कुमार ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की पड़ताल

कर हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: भोजपुर में पारिवारिक विवाद में बड़े बेटे ने पिटाई कर मां को छत से फेंका, महिला की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।