Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाढ़ से आधा दर्जन गांवों पर संकट

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 19 Jul 2017 01:12 AM (IST)

    पुरानी कमला नदी में आई बाढ़ से प्रखंड के नारायणपुर शेरपुर,लगमा,बथिया,पुतई समेत कई गांवों पर संकट है।

    बाढ़ से आधा दर्जन गांवों पर संकट

    दरभंगा। पुरानी कमला नदी में आई बाढ़ से प्रखंड के नारायणपुर शेरपुर,लगमा,बथिया,पुतई ,कैथवार आदि गांवों के घरों व खेत- खलियानों से पानी घुस गया है। श्रीरामपुर, नरायणपुर, बेलही, नदियामी घाट, पचरूखी, बथिया, बथई, लगमा व कटमा गांवों के सैकड़ों एकड़ खेत में लगी धान की फसल बाढ़ के पानी के कारण बर्बाद हो गई है। बेलही टोले में सड़क पर पानी आ जाने से आवागमन प्रभावित हो गया है। नदियामी घाट के पास नदी में कटाव होने से सकतपुर थाने को जाने वाली मुख्य सड़क पर भी संकट मंडराने लगा है। कभी भी यह सड़क नदी में समा सकती है। शेरपुर-नारायणन गांव के बैधनाथ मुखिया महेन्द्र मुखिया, राम विलास मुखिया व धनश्याम मुखिया कहते हैं कि पिछले हफ्ते भीषण बारिश में पोखरों में पाली गई मछलियां निकल गईं। बची मछलियों को बाढ़ का पानी बहा ले गया। लाखों का नुकसान हुआ है। शेरपुर-नारायण गांव के परशुराम ¨सह कहते हैं कि इलाके में इतनी बाढ़ वर्ष 2007 में भी नहीं आई थी। क्षेत्र में अस्सी प्रतिशत धान की रोपनी हो चुकी थी। लेकिन बाढ़ ने किसानों की कमर ही तोड़ दी है। श्रीरामपुर गांव के बच्चा ¨सह, नारायणपुर गांव के वार्ड सदस्य मेकन ¨सह, नदियामी के उप मुखिया महानंद ¨सह कहते हैं कि पानी की रफ्तार बहुत तेज है। बाढ़ का पानी तेज गति से गांव में फैल रहा है। पूर्व प्रमुख बलराम ¨सह व लगमा के मुखिया राम नरेश चौधरी ने बाढ़ की विभीषिका और नुकसान को देखते हुए स्थानीय प्रशासन से लेकर डीएम व विधायक से मदद की गुहार लगाई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें