Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Buxar News: सारीमपुर घाट पर गंगा में कूदी महिला, नाविकों ने बचाई जान

    Updated: Sun, 06 Jul 2025 10:19 AM (IST)

    बक्सर के सारीमपुर घाट पर एक 25 वर्षीय महिला ने गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। आसपास के नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया। पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया जहाँ उसकी जान बचाई गई। पुलिस महिला से आत्महत्या के प्रयास का कारण जानने का प्रयास कर रही है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र में हुई।

    Hero Image
    सारीमपुर घाट पर गंगा में कूदी महिला को नाविकों ने बचाया। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, बक्सर। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सारीमपुर घाट पर रविवार की सुबह 25 वर्षीय एक महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। सुबह 5:45 बजे हुई घटना को देखते ही आसपास मौजूद नाविकों ने गंगा में कूदकर जान बचा ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस महिला को तत्काल सदर अस्पताल ले गई, जहां उपचार के बाद उसकी जान बच गई है।

    घटना की पुष्टि करते नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि महिला की पहचान शहर के मेनरोड तुरहाटोली निवासी मुन्ना साह की 25 वर्षीय पत्नी सोनी कुमारी के रूप में की गई है।

    घटना के सम्बंध में बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार महिला सुबह 5:45 बजे सारीमपुर घाट पर पहुंची और पहुंचते ही गंगा में कूद गई।

    उसकी मंशा को भांपते हुए घाट के पास मौजूद कुछ नाविक महिला को बचाने के लिए तत्काल नदी में कूद गए।

    नाविकों ने कुछ ही पल में महिला को खींचकर बाहर निकाल लिया। इस बीच घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की गश्ती गाड़ी पहुंच गई जिसने महिला को तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।

    चिकित्सकों के प्रयास के बाद महिला की जान बच गई है। पूछताछ कर पुलिस उससे आत्महत्या के प्रयास की वजह जानने में लगी है।