Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Monsoon 2025: बिहार में समय से पहले दस्तक देगा मानसून, बारिश को लेकर भी IMD ने की भविष्यवाणी

    Updated: Thu, 22 May 2025 02:11 PM (IST)

    मौसम विभाग ने बिहार में मानसून के जल्दी आने की उम्मीद जताई है। पिछले सप्ताह जिले का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं इस बार मानसून के 13-14 जून तक जिले में दस्तक देने की संभावना है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

    Hero Image
    गहराए बादल, समय से पहले मानसून के दस्तक देने की उम्मीद

    गिरधारी अग्रवाल, बक्सर। जिले में प्री-मानसून बारिश का बुरा हाल रहा है। गुरुवार को भी बादल गहराए थे, लेकिन वर्षा के नाम पर सुबह कुछ बूंदे गिरकर रह गईं। वो भी दस मिनट में उड़न-छूं हो गईं। इस बीच मौसम विभाग द्वारा राज्य में समय से पहले मानसून के दस्तक देने की उम्मीद जताई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तापमान 40 डिग्री के नीचे

    बहरहाल, राज्य के कई इलाकों में हुई वर्षा के कारण मौसम सामान्य बना हुआ है। पिछले करीब एक सप्ताह से दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह रहा है। इसके कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत है।

    आसमान में विराजित आंशिक बादल और पूरब की शीतल हवा में लू प्रभावहीन बना हुआ है, जबकि देखें तो राज्य के अन्य जिलों की तुलना में यहां प्री-मानसून की वर्षा का बुरा हाल रहा है।

    जिले में मानसून प्रवेश की संभावित तिथि 16-17 जून है, लेकिन इस बार समय से पूर्व राज्य में 10 जून तक मानसून आने और जिले में 13-14 जून को दस्तक दिए जाने की उम्मीद की जा रही है।

    मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार बीते वर्ष प्रदेश में पांच दिनों की देरी से 20 जून को मानसून आया था। जबकि जिले में 28-29 जून को, जिसमें सामान्य से 20 प्रतिशत कम वर्षा हुई थी। इस बार उम्मीद की जा रही है कि यदि समय से पहले प्रदेश में मानसून आता है तो अच्छी वर्षा हो सकती है।

    क्या है प्री और पोस्ट मानसून 

    देश में मार्च से मई तक प्री-मानसून रहता है। इस दौरान जब वर्षा होती है तो उसे प्री-मानसून माना जाता है। वहीं, एक जून से 15 सितंबर तक को मानसून की वर्षा और जब सितंबर के बाद वर्षा होती है, तो उसे पोस्ट मानसून कहा जाता है।

    देश में कब तक सक्रिय रहता है मानसून 

    देश में गर्मी का मानसून एक जून से 15 सितंबर तक सक्रिय रहता है। इस बार समय से पूर्व 27 मई को इसके पहुंच जाने की उम्मीद की जा रही है। 15 सितंबर के बाद सर्दी का मानसून सक्रिय हो जाता है, लेकिन जिले में 10 अक्टूबर तक लोगों द्वारा मानसून की वर्षा मानी जाती है।

    comedy show banner