Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाकिमों को परिसदन में मेहमान बनना पड़ा महंगा, अब भरना होगा किराया

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 21 Jan 2022 09:58 PM (IST)

    बक्सर जिला मुख्यालय स्थित परिसदन में मेहमान बनना सरकारी हाकिमों को महंगा पड़ गया है। परि ...और पढ़ें

    Hero Image
    हाकिमों को परिसदन में मेहमान बनना पड़ा महंगा, अब भरना होगा किराया

    बक्सर : जिला मुख्यालय स्थित परिसदन में मेहमान बनना सरकारी हाकिमों को महंगा पड़ गया है। परिसदन में रहने के दौरान वहां का किराया नहीं चुकाने वाले अधिकारियों को अब किराया भरना होगा। नजारत उप समाहर्ता ने इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को पत्र दिया है। परिसदन में आवासन के उपरांत किराया नहीं चूकता करने वालों में दाउदनगर, औरंगाबाद की एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह, भूमि सुधार उप समाहर्ता मोहनियां राजेश कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष राय एवं कई प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक हैं। इसका खुलासा आरटीआइ से मांगी गई सूचना से हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनमें दाउदनगर एसडीओ के पास सबसे अधिक 1 लाख 47 हजार 600 रुपये बकाया है। वे 17 फरवरी 2014 से 27 नवंबर 2016 तक वहां रहीं थीं। उन्हें प्रेषित पत्र में नजारत उप समाहर्ता ने किराया की राशि अतिथि गृह के केयर टेकर के पास जमा कर प्राप्ति रसीद की एक प्रति जिला नजारत शाखा को उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। इसी तरह भूमि सुधार उप समाहर्ता मोहनियां राजेश कुमार सिंह ने परिसदन में 9 जनवरी 2015 से 6 फरवरी 2015 तथा 12 फरवरी 2015 से 25 सितंबर 2015 तक आवासन किया था। इसके एवज में उनके पास परिसदन का 38 हजार 250 रुपये किराया के रूप में बकाया है। नजारत उप समाहर्ता ने इन्हें किराया राशि को अतिथि गृह में जमा कर उसकी रसीद उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। इसके अलावा पांच परीक्ष्यमान पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार, आशुतोष कुमार, शिवानंद, सहकार खां एवं कमलेश सिंह भी इसी श्रेणी में शामिल हैं। प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक में अविनाश कुमार के पास 22 हजार 575, आशुतोष कुमार के पास 24 हजार 600, शिवानंद सिंह के पास 25 हजार 950, सहकार खां के पास 21 हजार और कमेलश सिंह के पास 2325 रुपये किराया बाकी है। नजारत उप समाहर्ता ने पुलिस अधीक्षक को प्रेषित पत्र में परिसदन में आवासित पुलिस पदाधिकारियों से किराया की राशि जमा कराने के लिए निर्देश देने का आग्रह किया है। इन सबके अलावा उप निर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष राय के पास 46 हजार 475 रुपये किराया बकाया है। गौर करने लायक यह कि श्री राय ने इससे पहले 47 हजार 500 रुपया जमा किया है। इसका खुलासा आरटीआइ कार्यकर्ता शिव प्रकाश राय द्वारा मांगी गई जानकारी से हुआ है।

    किसके पास है कितना किराया बकाया

    1. कुमारी अनुपम सिंह, एसडीओ दाउदनगर - 147600

    2. राजेश कुमार सिंह, डीसीएलआर मोहनियां - 38250

    3. अविनाश कुमार, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक - 22575

    4. आशुतोष कुमार, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक - 24600

    5. शिवानंद सिंह, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक - 25950

    6. सहकार खां, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक - 21000

    7. कमलेश सिंह, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक - 2325

    8. आशुतोष राय, उप निर्वाचन पदाधिकारी - 46475