सरकारी जमीन पर बनेंगे पैक्स के गोदाम
बक्सर। प्राथमिक कृषि साख समिति, पैक्स के अध्यक्षों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों की जमीन पर गोदाम बन
बक्सर। प्राथमिक कृषि साख समिति, पैक्स के अध्यक्षों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों की जमीन पर गोदाम बनाने की परिपाटी खत्म होने वाली है। पैक्स के नये गोदाम बनाने के लिए सरकारी जमीन पंचायतो में तलाश की जा रही है। सरकारी जमीन उपलब्ध नही होने पर दान या 55 साल के लीज पर भूमि देने पर ही गोदाम बनेगा।
अधिकारियों के अनुसार सबसे पहले प्राथमिकता पंचायत मुख्यालय के गांव को देना है। इसके बाद पंचायत से सम्बंधित अन्य गांवों में गोदाम बन सकता है। गोदाम निर्माण के लिए अंचलाधिकारी से एनओसी लेना अनिवार्य होगा। इस संदर्भ में सहकारिता पदाधिकारी लालबाबू प्रसाद ने बताया कि अंचल के सोलह पंचायतो में बना पैक्स गोदाम जर्जर हो गया है। वह गोदाम खाद समाग्री रखने लायक नही रह गया है। कई पंचायतो में पैक्स गोदाम सार्वजनिक स्थान पर नहीं है। ऐसे में जनहित में उसके इस्तेमाल में परेशानी होती है। दरअसल, अबतक सरकारी पैसे पर पैक्स गोदाम पहुंच वाले अपने निजी जमीन पर बनवा लेते थे। बाद में उसे अपनी जागीर समझ केवल उसका व्यक्तिगत इस्तेमाल करते थे। कई पैक्स अध्यक्ष ऐसे स्थान पर गोदाम निर्माण करा लिये है, जिसका व्याक्तिगत उपयोग के रूप में करते है। अधिकारी ने बताया कि गोदाम निर्माण का बजट भी बढ़ गया है। पहले गोदाम बनाने को 10.70 लाख रूपये मिलते थे। जिसे बढ़ाकर 11.45 लाख रूपये कर दिया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।