Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    October November Festival 2024: शुरू होने वाला है कार्तिक का महीना, 29 दिनों में 18 पर्व-त्योहार; नोट करें डेट

    कार्तिक महीना हिंदुओं के लिए बहुत ही खास होता है। इस महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। धनतेरस दीपावली छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहार इसी महीने में आते हैं। इस साल कार्तिक महीना 18 अक्टूबर से शुरू होकर 15 नवंबर तक रहेगा। इस महीने में कुल 29 दिन हैं और इन 29 दिनों में 18 पर्व-त्योहार मनाए जाएंगे।

    By Girdhari Agrwal Edited By: Rajat Mourya Updated: Thu, 17 Oct 2024 02:14 PM (IST)
    Hero Image
    धनतेरस, दीपावली, महापर्व छठ जैसे सभी प्रमुख व्रत-त्योहार कार्तिक में ही हैं।

    गिरधारी अग्रवाल, बक्सर। October November Festival 2024 कार्तिक में हिंदुओं के कई प्रमुख व्रत-त्योहार होते हैं और कार्तिक को भगवान श्रीहरि विष्णु का प्रिय महीना भी बताया गया है, जो 18 अक्टूबर से आरंभ होकर 15 नवंबर की पूर्णिमा तक है। इस महीने के 29 दिनों में छोटे-बड़े 18 पर्व-त्योहार हैं। धनतेरस, दीपावली, महापर्व छठ जैसे सभी प्रमुख व्रत-त्योहार कार्तिक में ही हैं। 12 नवंबर को देव उठनी एकादशी (तुलसी विवाह) है। इसके बाद से सभी मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाएंगे। कार्तिक में होने वाली धन वर्षा का बाजार को भी इंतजार है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगामी 20 तारीख (रविवार) को दिन में 10:46 बजे के बाद चतुर्थी तिथि के आ जाने से करवा चौथ का व्रत इसी दिन मनाया जाएगा। तीन दिनों के दीपोत्सव त्योहार में 29 को धनतेरस है और 30 तारीख को छोटी दिवाली मनाई जाएगी। इसके अगले दिन 31 को दीपावली (लक्ष्मी-कुबेर पूजा) है। एक नवंबर को स्नान-दान की अमावस्या है।

    दो नवंबर को अन्नकूट व गोवर्धन पूजा तथा भैया दूज एवं दवात पूजा तीन नवंबर को है। यानी 28 अक्टूबर से 03 नवंबर तक तथा 05 नवंबर से 10 नवंबर तक लगातार त्योहार ही त्योहार है। पांच नवंबर से चार दिवसीय लोक उपासना का महापर्व छठ जो नहाय-खाय के साथ प्रारंभ होगा। उगते सूर्य को अर्घ्य आठ नवंबर को दिया जाएगा। इसके दूसरे दिन गोपाष्टमी व्रत है।

    मानसून की सुस्ती से उबरेगा बाजार

    बक्सर चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद का कहना है कि मानसून के प्रमुख तीन माह में बाजार सुस्त पड़ जाता है, जो कार्तिक के शुरू होते ही हिंदुओं के कई प्रमुख त्योहार होने से उबरेगा और बाजार की रौनक बढ़ जाएगी। इसी में देवउठनी एकादशी के बाद से मांगलिक कार्य भी आरंभ हो जाएंगे। इसे लेकर व्यवसायियों ने भी अपने-अपने तरीके से तैयारियां शुरू कर दी है।

    एक दो पहिया वाहन के विक्रेता ने बताया कि उनके यहां एक दर्जन से ऊपर ग्राहकों ने धनतरेस के लिए अग्रिम बुकिंग करा ली है। दीपावली व छठ को लेकर बरतन, इलेक्ट्रॉनिक बाजार और रेडिमेड गारमेंट्स के विक्रेताओं को भी काफी आस है।

    कार्तिक में किस तारीख को कौन से व्रत-त्योहार?

    • 20 अक्टूबर, रविवार- करवा चौथ व गणेश चतुर्थी व्रत
    • 24 अक्टूबर, गुरुवार- अहोई अष्टमी
    • 28 अक्टूबर, सोमवार- रम्भा एकादशी
    • 29 अक्टूबर, मंगलवार - धनतेरस
    • 30 अक्टूबर, बुधवार- मास शिवरात्रि, छोटी दीपावली, नरक चतुर्दशी
    • 31 अक्टूबर, गुरुवार- लक्ष्मी-कुबेर पूजा, दीपावली
    • 01 नवंबर, शुक्रवार- स्नान-दान व श्राद्ध की अमावस्या
    • 02 नवंबर, शनिवार- अन्नकूट, गोवर्धन पूजा
    • 03 नवंबर, रविवार - भैया दूज, चित्रगुप्त पूजा, काशी में गोवर्धन पूजा
    • 05 नवंबर, मंगलवार- वरद चतुर्थी व श्री सूर्य षष्ठी व्रत आरंभ
    • 06 नवंबर, बुधवार- श्री सूर्य षष्ठी व्रत का खरना
    • 07 नवंबर, गुरुवार- छठ पूजा का पहला अर्घ्य (सायं)
    • 08 नवंबर, शुक्रवार- छठ पूजा का दूसरा अर्घ्य (प्रातः)
    • 09 नवंबर, शनिवार - गोपाष्टमी पूजा
    • 10 नवंबर, रविवार- अक्षय (आंवला) नवमी
    • 12 नवंबर, मंगलवार- प्रबोधिनी एकादशी, तुलसी विवाह
    • 14 नवंबर, गुरुवार- बैकुंठ चतुर्दशी व्रत
    • 15 नवंबर, शुक्रवार- कार्तिक पूर्णिमा स्नान, गुरुनानक जयंती, देव दीपावली

    ये भी पढ़ें- Karva Chauth 2024: क्या पति भी रख सकते हैं करवा चौथ का व्रत, जानिए यह सही है या गलत?

    ये भी पढ़ें- Diwali 2024: दिवाली पर इसलिए जलाए जाते हैं घी और तेल के दीपक, एक नहीं बल्कि मिलते हैं कई फायदे