विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारों पर बक्सर से दिल्ली-पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, चेक करें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

Published: Thu, 22 Oct 2026 06:12 PM (GMT+05:30)

रेलवे ने त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली और पटना के बीच 20 कोच वाली वंदे भारत ...और पढ़ें

बक्सर से दिल्ली-पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन

बक्सर से दिल्ली-पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन

HighLights

  1. नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल ट्रेन त्योहारों के लिए शुरू।

  2. बक्सर होते हुए सप्ताह में तीन दिन चलेगी यह ट्रेन।

  3. बक्सर से दिल्ली तक का सफर मात्र 11 घंटे में।

जागरण सवाददाता, बक्सर। त्योहारों पर घर लौटने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे ने नई दिल्ली और पटना के बीच 20 कोच वाली वंदे भारत स्पेशल ट्रेन (New Delhi Patna Vande Bharat) का परिचालन शुरू किया है।

सप्ताह में तीन दिन चलने वाली यह विशेष सेवा बक्सर के यात्रियों को महज 11 घंटे में दिल्ली पहुंचाएगी।

ट्रेन का शेड्यूल

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र के अनुसार, यह ट्रेन दिल्ली से 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक तथा पटना से 24 अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलेगी, जिससे दिल्ली और कानपुर आदि शहरों में कार्यरत बक्सर के लोगों को आवागमन का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

गाड़ी संख्या 02254 नई दिल्ली से प्रत्येक गुरुवार, रविवार और मंगलवार को सुबह 08:35 बजे रवाना होकर 10:21 बजे अलीगढ़, 13:30 बजे कानपुर सेंट्रल, 15:45 बजे प्रयागराज, 18:00 बजे डीडीयू, 19:26 बजे बक्सर और 20:10 बजे आरा रुकते हुए रात 21:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 02253 पटना से प्रत्येक शनिवार, सोमवार और बुधवार को सुबह 10:00 बजे प्रस्थान करेगी।

यह 10:38 बजे आरा, 11:25 बजे बक्सर, 13:10 बजे डीडीयू, 15:35 बजे प्रयागराज, 17:50 बजे कानपुर सेंट्रल और 20:53 बजे अलीगढ़ ठहरते हुए उसी रात 23:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पूर्व रेलवे की आधिकारिक सूचना से तारीख, समय और टिकट उपलब्धता की पुष्टि अवश्य कर लें।

यह भी पढ़ें- छठ-दीवाली पर रक्सौल लौटना हुआ मुश्किल, ट्रेनों में 'नो-रूम', कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी

यह भी पढ़ें- गरीब रथ और नॉर्थ ईस्ट समेत कई ट्रेनें दिसंबर से फरवरी तक कैंसिल, ठंड के मौसम में यात्रियों के लिए टेंशन