विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गरीब रथ और नॉर्थ ईस्ट समेत कई ट्रेनें दिसंबर से फरवरी तक कैंसिल, ठंड के मौसम में यात्रियों के लिए टेंशन

Published: Wed, 21 Oct 2026 08:23 PM (IST)

रेलवे ने ठंड में घने कोहरे की आशंका के चलते नवगछिया रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को दिसंबर से फरवरी तक निरस्त कर दिया है।

सर्दियों में ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, भागलपुर-नवगछिया रूट की कई गाड़ियां 3 महीने के लिए रद

सर्दियों में ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, भागलपुर-नवगछिया रूट की कई गाड़ियां 3 महीने के लिए रद

HighLights

  1. घने कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन नियंत्रित।

  2. नवगछिया रूट की चार ट्रेनें दिसंबर से फरवरी तक निरस्त।

  3. कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें भी रद्द की गईं।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। ठंड के मौसम में घने कोहरे की संभावना को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन को नियंत्रित करना शुरू कर दिया है। नवगछिया रूट से गुजरने वाली चार ट्रेनें दिसंबर से अगले साल फरवरी के बीच निरस्त रहेंगी।

कामाख्या-आनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बुधवार और रविवार को, जबकि आनंद विहार-कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को निरस्त रहेगी।

अलीपुरद्वार-दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस बुधवार और रविवार को तथा दिल्ली-अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस शुक्रवार और सोमवार को नहीं चलेगी।

कुहासे की संभावना के चलते न्यू फरक्का एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस और साप्ताहिक कामाख्या-गया एक्सप्रेस का संचालन भी निरस्त किया गया है।

मंगलवार को चलने वाली गया-कामाख्या एक्सप्रेस 08 दिसंबर से 23 फरवरी तक और सोमवार को चलने वाली कामाख्या-गया एक्सप्रेस 07 दिसंबर से 22 फरवरी तक निरस्त रहेगी।

ट्रेन नंबर 14003 न्यू फरक्का एक्सप्रेस मालदा-नई दिल्ली के बीच 05 दिसंबर से 02 मार्च 2027 तक पूरी तरह निरस्त रहेगी। ट्रेन नंबर 14004 नई दिल्ली-मालदा के बीच 03 दिसंबर से 28 फरवरी 2027 तक रद रहेगी।

ट्रेन नंबर 22406 भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस 02 दिसंबर से 24 फरवरी 2027 तक 13 दिन, केवल बुधवार को निरस्त रहेगी। ट्रेन नंबर 22405 आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस 03 दिसंबर से 26 फरवरी 2027 तक 13 दिन, केवल गुरुवार को रद रहेगी।

यह भी पढ़ें- यूपी-बिहार के यात्रियों के लिए चंडीगढ़-बरौनी स्पेशल ट्रेन का एलान, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल