Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    नागपुर-कजरिया नहर पथ गड्ढे में तब्दील

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 11 Dec 2021 09:46 PM (IST)

    प्रखंड के कजरिया से नागपुर होते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्य सड़क में जोड़ने वाला मुख्य पथ इन दिनों गड्ढों में तब्दील हो गया है। रोड बनने से आज तक 5 वर्षों के अंतराल में एक बार भी इसके मेंटेनेंस का काम नहीं किया गया है।

    Hero Image
    नागपुर-कजरिया नहर पथ गड्ढे में तब्दील

    संवाद सहयोगी, राजपुर (बक्सर) : प्रखंड के कजरिया से नागपुर होते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्य सड़क में जोड़ने वाला मुख्य पथ इन दिनों गड्ढों में तब्दील हो गया है। रोड बनने से आज तक 5 वर्षों के अंतराल में एक बार भी इसके मेंटेनेंस का काम नहीं किया गया है। उत्तर प्रदेश एवं बिहार के सैकड़ों गांवों को जोड़ने वाला यह मुख्य पथ विगत पांच वर्ष पूर्व बनाया गया था। तब से आज तक मरम्मती का कार्य नहीं किया गया है। इस पथ पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से छोटी गाड़ियों का चलना मुश्किल हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कजरिया से नागपुर पुल तक बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से इस रास्ते से गुजरने वाले लोग अक्सर इस गड्ढे में गिरकर जख्मी हो जा रहे हैं। इस पथ की कुल लंबाई लगभग पांच किलोमीटर है। नागपुर पुल से होकर मोहनिया मुख्य पथ तक जुड़ने के बाद यह निकटवर्ती देवल पुल से होकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न गांवों में जोड़ने वाली मुख्य सड़कों को जोड़ता है। इधर, रास्ता खराब हो जाने से शराब तस्करों का भी मनोबल बढ़ा हुआ है। इस रास्ते से पुलिस की गाड़ियों का आवागमन कम हो जाने से तस्कर इसी रास्ते से शराब की खेप लेकर आसानी से निकल जा रहे हैं। रास्ता ठीक होने पर इस रास्ते से शराबियों का निकलना मुश्किल था। कभी भी सूचना मिलने पर पुलिस इस रास्ते से बहुत ही कम समय में देवल पुल के समीप पहुंच जाती थी। इस रास्ते के खराब हो जाने से ईसापुर के रास्ते जाने से समय अधिक लगता है। जबकि, सड़क बनाने वाले ठेकेदार के तरफ से भी कभी इसका निरीक्षण नहीं किया गया। यह क्षेत्र सुदूर इलाका होने से अधिकारियों का भी आवागमन बहुत कम होता है। कजरिया गांव के ठाकुर दयाल पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय, मुखिया शैलेन्द्र सिंह के अलावा अन्य लोगों ने कहा कि इस पथ का मरम्मतीकरण बहुत जरूरी है अन्यथा कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।