Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बक्सर में 40 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिग के साथ किया गंदा काम, FIR दर्ज

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 10:10 PM (IST)

    बक्सर के कोरानसराय थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता खानाबदोश परिवार से है और अपने टेंट में सो रही थी जब आरोपी रामलाल पत्थरकट ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, बक्सर। कोरानसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात स्थानीय 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने झोपड़ी में अकेली सो रही नाबालिग को हवस का शिकार बना लिया है।

    इस मामले में पीड़िता के बयान पर महिला थाना में आरोपित के खिलाफ नामजद प्राथमिकी कराई गई है। जानकारी देते महिला थानाध्यक्ष मधुबाला भारती ने बताया कि घटना सोमवार रात की है।

    तब खानाबदोश परिवार की 15 वर्षीय किशोरी अपनी टेंट में अकेली सो रही थी। तभी गांव का ही 40 वर्षीय रामलाल पत्थरकट उसके टेंट में घुस गया और जबरदस्ती किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना डाला।

    घटना के बाद सुबह पीड़िता ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों को घटना से जब अवगत कराया तो वे पीड़िता को लेकर महिला थाना पहुंचे और आरोपित के खिलाफ नामजद प्राथमिकी कराई।

    महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि इस बीच पीड़िता की मेडिकल जांच के अलावा कोर्ट में बयान दर्ज करा लिया गया है।

    फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें