विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सत्ता के लोभ में अंधी हुईं ममता बनर्जी', मूर्ति विसर्जन में बवाल पर बोले गिरिराज सिंह; पूछा- राहुल गांधी क्यों मौन?

Published: Mon, 04 Nov 2024 01:10 PM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2024 01:11 PM (IST)

बिहार में बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर हिंदुओं के उत्पीड़न को नजरअंदाज करने ...और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी और राहुल गांधी पर बोला हमला।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी और राहुल गांधी पर बोला हमला।

HighLights

  1. कोलकाता में मां काली की प्रतिमा के विसर्जन में हुए बवाल पर बोले केंद्रीय मंत्री
  2. गिरिराज सिंह ने कहा- हिंदुओं पर हुए अत्याचार पर राहुल गांधी भी चुप

जागरण संवाददाता, बक्सर। कोलकाता में मां काली की प्रतिमा के विसर्जन में मुसलमानों ने जिस तरह से बवाल किया, वह बेहद ही निंदनीय है। यदि काली पूजा कोलकाता में नहीं होगी, तो कहां होगी। सत्ता के लोभ में ममता बनर्जी अंधी हो गईं हैं।

हिंदुओं पर हुए अत्याचार पर राहुल गांधी भी चुप हैं। अखिलेश व तेजस्वी भी कुछ नहीं बोल रहे हैं। इन लोगों को हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर जवाब देना पड़ेगा। ये बातें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बक्सर परिसदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं।

देश के अंदर अजीब माहौल : केंद्रीय मंत्री

वह कैमूर जिले और बक्सर संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाली रामगढ़ विधानसभा सीट के उपचुनाव में प्रचार के लिए जाने के क्रम में यहां रुके थे।

गिरिराज ने कहा कि देश के अंदर अजीब माहौल बनाया जा रहा है। जब योगीजी कहते हैं कि बंटोगे तो कटोगे, तो अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव कहते हैं कि जुड़ोगे तो जीतोगे।

प्रेस वार्ता करते केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह।

बंगाल से हिंदू कर रहे पलायन : गिरिराज

इनके जीतने की लड़ाई में बंगाल से हिंदू पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोलकाता हो या देश का कोई भी अन्य भाग, क्या हमने कभी ताजिया जुलूस पर कहीं पत्थर फेंका?

वहां बंगाल को बांग्लादेश बनाने की साजिश चल रही है। ये देश के हिंदुओं को कबूल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि विकास क्या होता है, यह तेजस्वी नहीं जानेंगे।

वे नीतीश कुमार के विकास के कार्यों का श्रेय ले रहे हैं। तेजस्वी को कुछ ज्ञान उन्हें अपने पिताजी से लेना चाहिए, जो सिर पर टोकरी रख मुसलमानों के जत्थे में केवल मजारों पर चादर व फूल चढ़ाने का काम किए हैं। सनातन एक होगा तो देश मजबूत होगा।

सनातन एक होगा तो लोकतंत्र मजबूत होगा। सनातन कमजोर होगा तो लोकतंत्र कमजोर होगा। जब तक सनातन मजबूत है, तब तक लोकतंत्र मजबूत है।

इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी व जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

गिरिराज ने कहा था- मैं सिर्फ हिंदू की बात करता हूं

बता दें कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अरवल में आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया था। यहां उन्होंने कहा था कि मैं हिंदू-मुसलमान की बात नहीं करता, सिर्फ हिंदू की बात करता हूं।

उन्होंने पड़ोसी देश पाकिस्तान और बांग्लादेश का उदाहरण भी दिए थे। उन्होंने कहा था कि वहां हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है।

यह भी पढ़ें

इधर गिरिराज सिंह हिंदू-मुसलमान को लेकर बरसे, उधर मुकेश सहनी ने केंद्रीय मंत्री के 'इलाके' में ही कर दिया पलटवार

गिरिराज सिंह बोले- मैं सिर्फ हिंदू की बात करता हूं, केंद्रीय मंत्री ने फिर I.N.D.I.A को बताया 'टुकड़े गैंग'