विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इधर गिरिराज सिंह हिंदू-मुसलमान को लेकर बरसे, उधर मुकेश सहनी ने केंद्रीय मंत्री के 'इलाके' में ही कर दिया पलटवार

Published: Sat, 02 Nov 2024 08:57 PM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2024 09:13 PM (IST)

गिरिराज सिंह के हिंदू-मुसलमान वाले बयान पर विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने करारा पलटवार किया है। उन्होंने ...और पढ़ें

नफरत की राजनीति करती है भाजपा, नहीं मानती संविधान : मुकेश सहनी
नफरत की राजनीति करती है भाजपा, नहीं मानती संविधान : मुकेश सहनी

HighLights

  1. नफरत की राजनीति करती है भाजपा, नहीं मानती संविधान : मुकेश सहनी
  2. गिरिराज सिंह पर बरसे मुकेश सहनी, कहा- भाजपा हिंदुओं को डरा रही है

राज्य ब्यूरो, पटना। विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के प्रमुख एवं पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शनिवार को अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में बेगूसराय पहुंचे।

उन्होंने कहा कि अगर लोग भाजपा के साथ जाएंगे तो आने वाली नस्लें बर्बाद हो जाएंगी। उन्होंने खुद को समाजवादी बताते हुए कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति और लोगों को तोड़ने का काम करती है, जबकि हमलोग समाज को जोड़ने और सब को साथ लेकर चलने का काम करते हैं।

उन्होंने बेगूसराय में काली पूजा समारोह में भी हिस्सा लिया। मुकेश सहनी ने भाजपा को भारत जलाओ पार्टी बताते हुए कहा कि आज यह हिंदुओं को डराने का काम कर रही है।

आरएसएस के लोग कभी नहीं चाहते हैं कि गरीब, पिछड़े, दलित आगे बढ़ें। वे इन्हें गुलाम बनाकर रखना चाहते हैं। पत्रकारों से बातचीत में सहनी ने कहा कि पिछले चुनाव में चार विधायक जीते थे। इस बार 40 विधायक बनाएंगे। जब विधायक अधिक होंगे तो सरकार में हिस्सेदारी ज्यादा होगी और समस्या का समाधान भी ज्यादा होगा।

मैं बस हिंदू बात करता हूं : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

  • बता दें कि शनिवार को अरवल पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हिंदू-मुसलमान के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट किया था। उन्होंने कहा कि वह केवल हिंदू की बात करते हैं। हिंदू-मुसलमान की बात नहीं करते हैं।
  • अरवल में वह पूर्व राज्यपाल कैलाशपति मिश्राा की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने संगठित होने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि संगठित नहीं होने पर पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसा हाल हो जाएगा।
  • यहां उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के सामने देश के आर्थिक विकास को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने पर्व-त्योहार में हिंसा फैलाने वाले लोगों का जिक्र करते हुए कहा कि बीते 15 साल में हालात बदले हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं ने 30 साल पहले की बिहार नहीं देखा।

तरारी में चलाया जनसंपर्क अभियान

इधर, तरारी विधानसभा उपचुनाव के लिए राजग समर्थित भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत के समर्थन में भी गिरिराज सिंह ने जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन को एक बार फिर 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' बताया।

उन्होंने लोगों से अपील की कि नई पीढ़ी को पुराने समय के नक्सलवाद और हिंसा फैलाने वालों के बारे में बताएं। देश को बांटने वाले लोगों के खिलाफ हम सबको एकजुट होना होगा।

यह भी पढ़ें

गिरिराज सिंह बोले- मैं सिर्फ हिंदू की बात करता हूं, केंद्रीय मंत्री ने फिर I.N.D.I.A को बताया 'टुकड़े गैंग'

Bihar Politics: 'मोदी ने गिरिराज को कपड़ा नहीं, लफड़ा मंत्री बना रखा है' केंद्रीय मंत्री के विवादित बयान पर भड़की RJD