Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गिरिराज सिंह बोले- मैं सिर्फ हिंदू की बात करता हूं, केंद्रीय मंत्री ने फिर I.N.D.I.A को बताया 'टुकड़े गैंग'

    Updated: Sat, 02 Nov 2024 08:45 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर हिंदू-मुसलमान के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा है कि वह हिंदू-मुसलमान की बात नहीं करते केवल हिंदू की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि आज हिंदू संगठित नहीं होगा तो पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसा हाल हो जाएगा। गिरिराज ने यह बात पूर्व राज्यपाल कैलाशपति मिश्रा की पुण्यतिथि पर अरवल में आयोजित एक कार्यक्रम में कही।

    Hero Image
    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अरवल में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

    जागरण संवाददाता, अरवल। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं हिंदू-मुसलमान की बात नहीं करता हूं, केवल हिंदू की बात करता हूं। आज हिंदू संगठित नहीं होगा तो पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसा हाल हो जाएगा। जब देश के प्रधानमंत्री चंद्रशेखर थे तब देश का सोना गिरवी रखा गया था, आज भारत सरकार हजारों टन सोना खरीद रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वे शनिवार को पूर्व राज्यपाल कैलाशपति मिश्रा की पुण्यतिथि पर अरवल जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर ने जवाहरलाल नेहरू से कहा था कि भारत व पाकिस्तान का बंटवारा धार्मिक आधार पर हो।

    अगर उनकी बात तब मान ली गई होती तो पाकिस्तान एवं बांग्लादेश में हिंदुओं पर जो अत्याचार हो रहे हैं, वे नहीं होते। उनकी बात नहीं मानने का परिणाम है कि पिछले 15 सालों से देश में चाहे दुर्गा पूजा हो या सरस्वती पूजा का जुलूस, किसी न किसी प्रकार पथराव या तलवार द्वारा हमला कर हिंसा फैलाई जा रही है।

    गिरिराज ने कहा कि 30 वर्ष पहले का बिहार आज के युवाओं ने नहीं देखा था। युवाओं को बुजुर्गों से पूछना चाहिए कि सूर्यास्त होने के बाद लोग घर से निकलने में डरते थे। बिजली नहीं थी, सड़क नहीं थी। अस्पताल में दवा तक नहीं मिलती थी। पूरा बिहार डर के साया में रहता था।

    एनडीए की सरकार बनने के बाद सड़कों का जाल बिछाया गया। बिजली आई। 2006 में बिहार का बजट 26 हजार करोड़ था। आज बजट बढ़कर तीन लाख करोड़ हो गया है।

    लालू परिवार ने लोकतंत्र को हटाकर राजतंत्र कायम कर दिया था। जनता से वोट लेकर वे केवल परिवार को मंत्री व मुख्यमंत्री बनाना जानते हैं। इसका परिणाम है कि आज बिहार के दोनों सदनों में मां और बेटा प्रतिपक्ष के नेता हैं।

    सभा काे संबोधित करते केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह।

    आरा/सहारः 'देश को टुकड़े गैंग से बचाने के लिए भाजपा को वोट दें'

    तरारी विधानसभा उपचुनाव में राजग समर्थित भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत के समर्थन में राजग गठबंधन के कई बड़े नेताओं ने शनिवार को तरारी विधानसभा के अलग -अलग क्षेत्रों में दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया।

    केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने सहार प्रखंड के बरुही, गुलजारपुर, दुल्लमचक, धनछुहा, चौरी, बड़की खड़ाव में जनसम्पर्क कर भाजपा के युवा उम्मीदवार विशाल प्रशांत के समर्थन में लोगों से वोट देने का अपील की।

    लोगों से मिलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि आज देश को टुकड़े टुकड़े गैंग के लोग अपने हिसाब से चलाना चाहते है। देश को बांटने वाले लोग के खिलाफ हम सभी को एकजुटता से लग जाना चाहिए, ताकि उनके मंसूबे विफल होते रहे।

    उन्होंने लोगों से कहा कि नक्सलवाद और हिंसा को याद कर नई पीढ़ी को बताएं। दूसरी ओर, केंद्रीय राज्यमंत्री सह जदयू के वरिष्ठ नेता रामनाथ ठाकुर ने तरारी प्रखंड के जेठवार गांव में लोगो के बीच जनसम्पर्क अभियान चलाया।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में जो सम्मान पिछड़ा अतिपिछड़ा दलित महादलित समाज को मिला, वह किसी अन्य के कार्यकाल में आज तक नही मिला।

    दूसरी ओर सूबे के मंत्री नीरज कुमार बब्लू ने तरारी प्रखंड करथ, बड़कागांव, तरारी एवं भकुरा में जनसम्पर्क कर भाजपा उम्मीदवार विशाल प्रशांत को वोट देने का अपील की।

    कार्यक्रमों में एनडीए उम्मीदवार विशाल प्रशांत एवं पूर्व विधायक सुनील पांडेय भी साथ थे। एमएलसी सह पूर्व मंत्री बिहार सरकार जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने तरारी विधानसभा के कुशवाहा बहुल गांवों में जनसम्पर्क अभियान चलाया।

    यह भी पढ़ें

    Bihar Politics: 'मोदी ने गिरिराज को कपड़ा नहीं, लफड़ा मंत्री बना रखा है' केंद्रीय मंत्री के विवादित बयान पर भड़की RJD

    'नीतीश और गिरिराज में कोई अंतर नहीं', पुराने अंदाज में दिखे लालू; कहा- मेरे रहते कोई दंगा नहीं करा सकता