Bihar News: सौतेली मां की हैवानियत, छह साल की बच्ची को जलाकर मार डाला; बोरी में भरकर छिपा दिया शव
Bihar News डुमरांव में एक सौतेली मां ने अपनी 6 साल की बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला। आरोपी महिला ने बच्ची के शव को बोरी में भरकर छुपा दिया था। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बच्ची दोपहर में गायब हुई थी। काफी खोजबीन के बाद एक बोरी में उसका शव मिला।
संवाद सहयोगी, डुमरांव (बक्सर)। बक्सर के नया भोजपुर में मानवीय संवेदना को झकझोर देने वाली एक खौफनाक घटना सामने आई है।
एक सौतेली मां ने छह साल की बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला। घटना को अंजाम देकर सौतेली मां ने बेटी केशव को बोरी में भरकर चौकी के नीचे छिपा कर रखी थी।
साक्ष्य मिटाने के लिए शव को ठिकाने लगाने की तैयारी में थी, तब तक खोजबीन के दौरान बच्ची को जिंदा जलाकर मारने की भनक मिलते ही इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। त्वरित करवाई पुलिस ने आरोपित सौतेली मां को गिरफ्तार करआगे की करवाई में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार उपरोक्त गांव निवासी पप्पू गोड़ की पहली पत्नी की तीन साल की बच्ची छोड़कर स्वर्ग सिधार गई थी।
दिल्ली में पप्पू करता था नौकरी
बच्ची का नाम आंचल है और नन्ही मुन्ही बच्ची को आंचल की छांव देने के लिए पप्पू ने दूसरी शादी पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के कोटवां नारायणपुर में की।
ससुराल आने के बाद सौतेली मां विचार-व्यवहार कुछ दिनों तक ठक-ठाक रहा, लेकिन बाद में असली रूप दिखाना शुरू कर दिया।
पप्पू भरण-पोषण के लिए दिल्ली के किसी होजियरी कंपनी में नौकरी करता है। पिछले कई दिनों से कुछ बात को लेकर अनबन चल रहा था। घर में छह वर्षीय बच्ची के अलावे पप्पू की एक मूक-बधिर मां है।
शनिवार की दोपहर बच्ची के गायब होने की सूचना पूरे गांव में फैल गई। आसपास के लोगों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन किया, लेकिन कुछ सुराग नहीं मिला।
ऐसे मिला शव
- इसी दौरान पड़ोस के कुछ युवक ने शक के आधार पर घर में खोजबीन में शुरू की, तो कमरे में चौकी के नीचे बोरी में भरकर रखी गई बच्ची का शव मिला।
- इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी और मौका मिलते ही डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी सहित नया भोजपुर पुलिस पहुंच गई।
- बच्ची का शव बरामद करने के बाद पुलिस ने त्कावरित र्रवाई करते हुए आरोपित सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस आरोपित मां को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
पुरैनी में गहने और सामान की हुई चोरी
राजपुर (बक्सर) में पुरैनी खुर्द गांव निवासी दिवाकर कुमार सिंह के घर में प्रवेश कर चोरों ने गहने और अन्य सामान चोरी कर लिया है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार परिवार के सभी सदस्य देर रात गहरी नींद में सो रहे थे। तभी अज्ञात चोरों ने घर के नजदीक लगे बिजली के खंभे के सहारे आसानी से प्रवेश कर गए।
घर के अंदर रखे गए बैग में कीमती गहना एवं सो रहे व्यक्ति के पास से एंड्रायड मोबाइल फोन लेकर चोर आसानी से छत के सहारे ही कपड़ा बांध कर भागने में सफल हो गए।
शनिवार की सुबह जब परिवार के सदस्य जगे, तो मोबाइल गायब देख आश्चर्य में पड़ गए। तब तक घर के अंदर रखा गया बैग एवं उसमें कीमती गहने सभी गायब थे। जिसकी काफी खोजबीन की गयी, पर पता नहीं चला।
दिवाकर कुमार सिंह ने लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें-
फादर ने शिक्षकों को नौकरी से निकाला, सामने आई मतांतरण की बात; 10 लोगों पर केस दर्ज
बुरे फंसे बेतिया के MVI, डीटीओ ने दर्ज कराई प्राथमिकी; सामने आया बड़ा झोल
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।