Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देवी अहिल्या का आदर्श करता है महिलाओं को प्रेरित : डीएम

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 05 Sep 2020 06:33 PM (IST)

    बक्सर। आगामी विधानसभा चुनाव में बतौर मतदाता महिलाओं की संख्या बढ़ाने को लेकर महिला मतदाता जा

    देवी अहिल्या का आदर्श करता है महिलाओं को प्रेरित : डीएम

    बक्सर। आगामी विधानसभा चुनाव में बतौर मतदाता महिलाओं की संख्या बढ़ाने को लेकर महिला मतदाता जागरूकता अभियान 'अहिल्या' की शुरुआत की गई, जिसके तहत पहले सत्र का आयोजन नगर के एमपी उच्च विद्यालय के प्रांगण में किया गया। मौके पर निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अमन समीर, उप विकास आयुक्त डॉ.योगेश कुमार सागर, उप निर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष राय, अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय तथा सूचना सह जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान जिला पदाधिकारी ने मौके पर मौजूद लोगों से उन्होंने कहा कि, आधी आबादी को निर्वाचन से जोड़ने के लिए जागरूक करने हेतु जो अभियान चलाया जा रहा है उसका नामकरण देवी अहिल्या के नाम पर किया गया है। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों, खासकर महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, बक्सर शहर अहिल्या जैसी महान देवी के लिए प्रख्यात है। जो एक आत्मनिर्भर और सशक्त नारी थी। अत: सभी महिलाओं को देवी अहिल्या जैसा चरित्र अपनाना चाहिए।

    डीएम ने मौके पर मौजूद नागरिकों को यह बताते हुए खेद जताया कि जिले में मताधिकार का प्रयोग करने में महिलाओं का अनुपात पुरुषों के लगभग बराबर होते हुए भी मतदाता सूची में महिलाओं संख्या पुरुषों के आधी है। उन्होंने मौके पर मौजूद सभी लोगों से आग्रह किया कि वे अपने घर की स्त्रियों के नाम मतदाता सूची में जल्द से जल्द शामिल कराएं तथा महिलाओं से यह अनुरोध किया कि वह कम से कम 5 महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जरूर शामिल कराएं। इसके पूर्व जिला पदाधिकारी ने अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में गुब्बारे उड़ाकर मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। जागरूकता सत्र में नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। जिसमें दहेज प्रथा की निदा की गई। नुक्कड़ नाटक लोगों के मनोरंजन एवं जागरूकता का केंद्र बना रहा।