Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'सीमांचल की बदलती डेमोग्राफी को हम बदलेंगे, कोई रोहिंग्या नहीं दिखेगा'; बक्सर में गरजे गिरिराज सिंह

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 06:49 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बक्सर में कहा कि बिहार-बंगाल सीमांचल की डेमोग्राफी बदलेगी। उन्होंने रोहिंग्या को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने एनडीए सरकार के विकास कार्यों खासकर महिला साक्षरता में वृद्धि का उल्लेख किया। मंत्री ने बिना भेदभाव योजनाओं के क्रियान्वयन की बात कही और युवाओं से मोदी-नीतीश के कार्यों को प्रचारित करने का आह्वान किया। उन्होंने मस्जिद से फतवा जारी होने पर सवाल उठाया।

    Hero Image
    सीमांचल की बदलती डेमोग्राफी को हम बदलेंगे, कोई रोहिंग्या नहीं दिखेगा : गिरिराज सिंह

    जागरण संवाददाता, बक्सर। बिहार और बंगाल में सीमांचल की डेमोग्राफी बदल रही है। वहां आज भी 1946 जैसे हालात हैं, लेकिन यह स्थिति बदलेगी। बदलती डेमोग्राफी को हम बदलेंगे। कोई रोहिंग्या यहां नहीं दिखेगा। ये बातें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार को किला मैदान में बक्सर एवं भोजपुर के भारतीय जनता युवा मोर्चा के संयुक्त युवा शंखनाद कार्यक्रम को वह संबोधित कर रहे थे।

    इस दौरान उन्होंने 20 साल पुराने "लालटेन युग" की तुलना आज के विकास से की तथा स्कूली लड़कियों के पोशाक से लेकर उनके साइकिल से स्कूल जाने और परीक्षा पास होने पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का उल्लेख करते हुए कहा कि यह एनडीए सरकार की ही देन है कि 2005 में महिला साक्षरता जहां 37 प्रतिशत थी, वही अब 87 प्रतिशत हो गई है।

    उन्होंने जनता से सवाल किया, "20 साल पहले क्या बिजली आती थी? क्या सड़कें चलने लायक थीं? पहले की सड़कें होतीं तो क्या राहुल और तेजस्वी अपनी यात्रा पूरी कर पाते?" अगर इसके बाद भी किसी को विकास नहीं दिखाई दे रहा है तो उसको क्या कहा जाएगा।

    उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार ने बिजली, घर, पेंशन, शौचालय और गैस कनेक्शन देते वक्त हिंदू-मुसलमान का भेद नहीं किया।

    बेगूसराय के किसी गांव के किसी मौलवी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब उन्होंने उनसे यह सवाल पूछा कि किसी योजना में हिंदू-मुलसमान का भेद तो नहीं हुआ तो उन्होंने जवाब दिया नहीं, लेकिन वोट उन्होंने मोदी को नहीं दिया।

    वोट देने में मस्जिद से जारी होने वाले फतवे (फतवा) का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "मस्जिद राजनीति के लिए नहीं है। अगर मस्जिद से फतवा जारी होगा, तो मंदिरों में भी घंटियां बजेंगी।" उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे मोदी और नीतीश के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के पथ निर्माण मंत्री सह बक्सर के प्रभारी मंत्री नितिन नवीन ने विकास योजनाओं का उल्लेख किया, युवा की परिभाषा बताई और मोदी-नीतीश को जनता के लिए निरंतर काम करने वाला "सबसे युवा" बताया।

    युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्र ने युवा मोर्चा से डटकर कार्य करने की सलाह दी, ताकि पूरे बक्सर से महागठबंधन को उखाड़ फेंका जा सके।

    मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन, कार्यक्रम के संयोजक भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश पाण्डेय, युवा के उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्रा, प्रदेश मंत्री संतोष रंजन राय, तरारी विधायक विशाल प्रशांत, प्रदीप दूबे, आनंद मिश्रा, अमरेंद्र पांडेय, रानी चौबे, वर्षा पांडेय, राहुल सिंह, रूपेश दुबे, राहुल सिंह, अक्षय ओझा आदि मौजूद थे।