Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Daud Ali Passed Away: डुमरांव के पूर्व विधायक दाउद अली का निधन, मुंबई के एक अस्पताल में ली अंतिम सांस

    By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
    Updated: Fri, 06 Jan 2023 11:00 AM (IST)

    डुमरांव के पूर्व विधायक दाउद अली को दिल की बीमारी थी। उनकी तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी जिसके कारण उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही हृदय गति रुक जाने के कारण उनका निधन हो गया

    Hero Image
    Dawood Ali Passed Away: डुमरांव के पूर्व विधायक दाउद अली का निधन, मुंबई के एक अस्पताल में ली अंतिम सांस

    बक्सर, जागरण संवाददाता। डुमरांव के पूर्व विधायक दाउद अली का निधन हो गया है। मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें दिल की बीमारी थी और उनकी तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी, जिसके कारण उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही हृदय गति रुक जाने के कारण उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके स्वजनों के साथ-साथ उन्हें चाहने वाले एवं डुमरांव नगर के लोग स्तब्ध रह गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोगों का कहना है कि उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा कि हंसमुख, मिलनसार तथा सबके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले दाउद अली अब इस दुनिया में नहीं रहे। इस दुखद घड़ी पर सामाजिक मंच के साथ-साथ पूर्व विधायक को जानने वाले कई लोगों ने परिजनों को संबल तथा मृतात्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

    टिकट नहीं मिलने पर राजद में हुए थे शामिल

    बता दें कि साल 2010 में दाउद अली ने डुमरांव से जेडीयू के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था और राजद के सुनील कुमार को हराया था। दाउद अली को 42,538 वोट मिले थे, जबकि सुनील कुमार को 22,692 वोट मिले थे। वर्ष 2015 तक डुमरांव के विधायक रहे दाऊद अली बाद में टिकट ना मिलने से पार्टी से नाराज हो गए थे और नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले यह नेता पार्टी छोड़कर राजद में शामिल हो गए थे।

    सड़क मार्ग से पैतृक गांव लाया जा रहा शव

    वह होम्योपैथिक संघ के प्रदेश पदाधिकारी के रूप में भी कार्य कर रहे थे। पूर्व विधायक का पार्थिव शरीर मुंबई से सड़क मार्ग द्वारा उनके पैतृक गांव कठार स्थित आवास पर लाया जा रहा है जहां लोग उनका अंतिम दर्शन करेंगे। इसके बाद बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया जाएगा।

    Lalu Prasad Yadav: ग्वालियर पुलिस को नहीं मिल रहे लालू यादव, हथियार सौदा मामले में 20 साल से हो रही तलाश

    सीतामढ़ी: CM की यात्रा के बीच बाघ की दस्तक, दो महिलाओं पर किया हमला; देर रात तक असमंजस में रही वन विभाग की टीम