Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिलीप ब्रह्मपुर, संतोष चक्की के बने अध्यक्ष

    By Edited By:
    Updated: Mon, 29 Aug 2016 02:53 AM (IST)

    बक्सर। भारतीय जनता पार्टी के जिला चुनाव प्रभारी सह मुख्य सचेतक विरोधी दल, बिहार विधानसभा अरुण ...और पढ़ें

    Hero Image

    बक्सर। भारतीय जनता पार्टी के जिला चुनाव प्रभारी सह मुख्य सचेतक विरोधी दल, बिहार विधानसभा अरुण कुमार सिन्हा द्वारा जिले के 19 मंडलों के संपन्न चुनाव में से 17 मंडलों के मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा कर दी है। साथ ही जिलाध्यक्ष के चुनाव की तिथि भी तय हो गई है। दो सितम्बर को यह कार्य पूरा किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नए मंडल अध्यक्षों में दिलीप चंद्रवंशी को ब्रह्मपुर तथा संतोष कुमार ¨सह को चक्की की जिम्मेदारी दी गई है। इन मंडलों में जिला प्रतिनिधि के रूप में सरोज तिवारी व ब्रह्मानंद यादव का चयन किया गया है। इसी तरह डुमरी से संतोष प्रसाद को मंडल अध्यक्ष, कविन्द्र दूबे को जिला प्रतिनिधि, सिमरी से अशोक लाल को मंडल अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय को जिला प्रतिनिधि, राजपुर से धनंजय राय को मंडल अध्यक्ष प्रभुनाथ राजभर को जिला प्रतिनिधि, धनसोई से रामजी राय को अध्यक्ष सुनील कुमार को प्रतिनिधि, इटाढ़ी से इंद्रलेश पाठक को अध्यक्ष पप्पू चौधरी को जिला प्रतिनिधि चुना गया है। इसी तरह उनवांस से अशोक पासवान को अध्यक्ष मीना देवी को जिला प्रतिनिधि, कोरानसराय से नारायणजी उपाध्याय को अध्यक्ष रामनिवा राम को प्रतिनिधि, बक्सर नगर से लक्ष्मण शर्मा को अध्यक्ष संत कुमार ¨सह को जिला प्रतिनिधि, बक्सर ग्रामीण से सुनील कुमार ¨सह को अध्यक्ष सतीश चंद्र त्रिपाठी को जिला प्रतिनिधि, पांडेयपपटटी से अनिल कुमार तिवारी को अध्यक्ष रामेश्वर ¨सह को प्रतिनिधि, चौसा से जय प्रकाश चौबे को अध्यक्ष शशिभूषण राय को प्रतिनिधि, डुमरांव नगर से दयाशंकर खरवार को अध्यक्ष सुनील सिद्धार्थ को प्रतिनिधि, डुमरांव ग्रामीण से मनोज ¨सह को अध्यक्ष राजऋषि ¨सह कुशवाहा को जिला प्रतिनिधि, चौंगाई से संजय ¨सह को अध्यक्ष देवीदयाल ¨सह को प्रतिनिधि तथा सोनवर्षा से वीरेन्द्र पांडेय को अध्यक्ष व विजय कुमार ¨सह कुशवाहा को जिला प्रतिनिधि घोषित किया गया है।