विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साइबर अपराधों के लिए साइबर सेल में करें शिकायत

By JagranEdited By:
Published: Sat, 22 Feb 2020 06:15 PM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 06:15 AM (IST)

बक्सर। जिले में लगातार हो रहे साइबर अपराधों से निपटने के लिए पुलिस ने साइबर सेल का गठन किया है। ...और पढ़ें

साइबर अपराधों के लिए साइबर सेल में करें शिकायत
साइबर अपराधों के लिए साइबर सेल में करें शिकायत

बक्सर। जिले में लगातार हो रहे साइबर अपराधों से निपटने के लिए पुलिस ने साइबर सेल का गठन किया है। जहां साइबर अपराधियों के शिकार व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करते हुए मदद हासिल की जा सकती है। इसके लिए बक्सर पुलिस ने बकायदा साइबर सेल का फोन नम्बर जारी किया है।

दिनरात मेहनत करते हुए एक-एक पैसे जोड़कर लोग अपने सुरक्षित भविष्य के लिए बैंकों में पैसे जमा करते हैं। किसी का मकसद बेटे-बेटियों की पढ़ाई लिखाई के लिए होता है तो कोई बेटी की शादी के लिए पैसे जमा करके रखता है। पर, लोगों के उन सारे मंसूबों पर अपराधी एक ही झटके में पानी फेरते हुए पूरा अकाउंट खाली कर देते हैं। हाल के दिनों में इस प्रकार की घटनाओं में बेतहासा वृद्धि हुई है। जिसमें बैंक के पासबुक से लेकर उसका एटीएम कार्ड तक खाता धारक के पास ही मौजूद रहता है। बावजूद इसके अपराधी पलक झपकते खाते से पैसे उड़ा ले रहे हैं। इसके लिए अपराधी खुद को बैंक से जुड़े अधिकारी का हवाला देते हुए खाता धारक से धोखे से उसके एटीएम कार्ड से संबंधित जानकारी हासिल कर लेते हैं और अगले ही सेकेंड खाते से पैसे गायब हो जाते हैं। इस प्रकार के अपराधों को पुलिस ने साइबर अपराध की संज्ञा दी है। जिससे निपटने के लिए बकायदा साइबर सेल का गठन किया गया है। पुलिस का साइबर सेल सिर्फ साइबर अपराध से जुड़े मामलों की देखरेख के लिए ही विशेष रूप से गठित किया गया है। जहां इस प्रकार एटीएम फ्रॉड या एटीएम कार्ड का नम्बर पूछकर खाता से अवैध तरीके से पैसे निकाले जाने की घटनाओं के शिकार व्यक्ति अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं अथवा संबंधित मदद पा सकते हैं। विभाग ने इसके लिए कार्यालय का फोन नम्बर 06183-295240 जारी किया है। इस नम्बर पर किसी भी दिन कार्यालय समय पूर्वाह्न 10 से अपराह्न 5 बजे के बीच संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। लोगों के बीच साइबर अपराध से संबंधित जागरूकता लाने के लिए पुलिस द्वारा सोशल मीडिया से लेकर अन्य माध्यमों से लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिससे लोग अपराधियों के झांसे में आकर अपनी गाढ़ी कमाई के पैसे को लूटने से बचा सकें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।