Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Buxar News: बक्सर में भूमि विवाद के बढ़ते मामलों पर प्रशासन सख्त, धारा 144 लागू

    Updated: Sat, 31 May 2025 04:38 PM (IST)

    डुमरांव में एसडीओ की अध्यक्षता में जनता दरबार लगा जिसमें टेढ़ी बाजार के दो पक्षों के बीच 3.20 एकड़ के भूमि विवाद पर धारा 144 लगाई गई। रजडीहा गांव के एक अन्य भूमि विवाद मामले की अगली सुनवाई तय हुई। एसडीओ राकेश कुमार ने कहा कि प्रशासन भूमि विवादों को सुलझाने के लिए सक्रिय है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

    Hero Image
    डुमरांव थाना में आयोजित जनता दरबार में एक पक्ष की बात सुनते एसडीओ राकेश कुमार एवं अन्य अधिकारी। (जागरण)

    संवाद सहयोगी, डुमरांव (बक्सर)। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित दरबार में सबसे प्रमुख मामला टेढ़ी बाजार, डुमरांव के दो पक्षों वीरेंद्र प्रसाद पुत्र स्व. विजय नारायण प्रसाद और कैलाशपति पुत्र स्व. जग नारायण प्रसाद के बीच लगभग 3.20 एकड़ भूमि विवाद का आया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनातनी का माहौल बना हुआ है। हालात को देखते हुए एसडीओ ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य और तत्काल प्रभाव से धारा-144 लागू करने का आदेश दिया।

    प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अशांति या हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी जनता दरबार में थाना क्षेत्र के रजडीहा गांव से संबंधित एक अन्य भूमि विवाद मामले की सुनवाई के बाद अगली तिथि मुकर्रर की गई।

    इसके अतिरिक्त कोरान सराय, नया भोजपुर और मुरार थाना परिसरों में भी जनता दरबार का आयोजन हुआ, जहां वर्षों से लंबित विवादों का शांतिपूर्ण समाधान किया गया।

    जनता दरबार के दौरान कई ऐसे मामले सामने आए, जिनमें पारिवारिक भूमि विवाद के चलते आपसी दुश्मनी गहराती जा रही थी और कभी भी अनहोनी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता था।

    वर्षों से कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाकर थक चुके लोग प्रशासन से राहत की उम्मीद लेकर आए थे। एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि प्रशासन एक्टिव मोड में है और भूमि विवादों को सुलझाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

    उन्होंने दोनों पक्षों से अपील किया कि वे कानून का पालन करें और आपसी सौहार्द बनाए रखें। यहां बता दें कि डुमरांव क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में भू-माफियाओं की सक्रियता में वृद्धि हुई है।

    भूमि के छोटे-छोटे टुकड़ों को लेकर कई बार गोलीबारी जैसी गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं। इसे देखते हुए प्रशासन सतर्क है और शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।