विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरी प्रेमिका को बचा लो... नाबालिग के लिए बक्सर पहुंचा दिल्ली का युवक, गांव वालों ने भगाया तो थाने में लगाई गुहार 

Published: Wed, 11 Nov 2026 07:36 PM (IST)

दिल्ली से नाबालिग प्रेमिका को ले जाने बक्सर पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने भगाया तो वह रात 1 बजे थाने में पुलिस से मदद मांगने पहुंच गया।

एआई से बनाई गई तस्वीर

एआई से बनाई गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, बक्सर। राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रह रही नाबालिग प्रेमिका को अपने साथ ले जाने के लिए दिल्ली से एक युवक मंगलवार की शाम बक्सर पहुंच गया। बक्सर स्टेशन से रात में 1,200 रुपये में ऑटो बुक कर वह गांव पहुंचा।

ग्रामीणों को जब घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने युवक को डांट-डपटकर भगा दिया। युवक रात करीब एक बजे नगर थाना पहुंचा और पुलिस से प्रेमिका को ले जाने में मदद मांगने लगा। यह सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। फिलहाल युवक और उसके साथ आए दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस की पूछताछ में दिल्ली के रोहिणि सेक्टर नौ निवासी मुश्ताक ने बताया कि करीब पांच वर्षों से उसका 17 वर्षीय किशोरी के साथ प्रेम संबंध है। किशोरी पहले अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में उसके पड़ोस में रहती थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

कुछ समय पहले करेंट की चपेट में आने से किशोरी के पिता की मौत हो गई। इसके बाद वह अपनी मां के साथ राजपुर थाना क्षेत्र स्थित अपने मामा के गांव आकर रहने लगी। हालांकि, दोनों एक-दूसरे से फोन पर बातचीत करते रहे।

युवक के अनुसार, किशोरी ने हाल ही में फोन कर उसे बताया कि उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती है। इससे बचाने के लिए उसने युवक को अपने मामा के गांव बुलाया था।

प्रेमिका के बुलावे पर वह मंगलवार की शाम अपने दोस्त संतोष के साथ दिल्ली से बक्सर पहुंचा। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि युवक को फिलहाल हिरासत में रखा गया है। किशोरी की मां और मामा से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- बिहार के स्कूलों में महिला शिक्षकों से दुर्व्यवहार पड़ेगा भारी, 90 दिन में होगी जांच और तुरंत नपेंगे अफसर-कर्मी

यह भी पढ़ें- सिवान मर्डर केस में 2 साल से फरार आरोपितों के खिलाफ कुर्की की तैयारी, पुलिस ने घर पर चिपकाया इश्तेहार 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।