Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अहियापुर हत्याकांड में दो और आरोपियों ने किया सरेंडर, होने वाली थी कुर्की की कार्रवाई

    Updated: Fri, 20 Jun 2025 12:40 PM (IST)

    बक्सर के राजपुर थाना अंतर्गत अहियापुर हत्याकांड में पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण दो और नामजद आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। कुर्की जब्ती के डर से आरोपियों ने यह कदम उठाया। 24 मई को बालू रखने के विवाद में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

    Hero Image
    अहियापुर तिहरे हत्याकांड के दो और नामजदों ने किया सरेंडर

    जागरण संवाददाता, बक्सर। पुलिस की लगातार दबिश और सख्त रुख को देखते हुए शुक्रवार को राजपुर थाना के अहियापुर हत्याकांड के दो और नामजद आरोपितों ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

    न्यायालय से कुर्की जब्ती का आदेश मिलने के बाद शनिवार को पुलिस दोनों के यहां कुर्की की कार्रवाई करने वाली थी। इसको देखते हुए दोनों आरोपितों ने पहले ही सरेंडर कर दिया।

    सरेंडर की पुष्टि करते राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश ने बताया कि कोर्ट से कुर्की का आदेश मिलने के बाद गुरुवार को हत्याकांड में नामजद दो आरोपितों विकास यादव और शिवम यादव दोनों पिता महेन्द यादव के घर पर कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार को वहां कार्रवाई पूरी करने के बाद शनिवार को बीरेंद्र सिंह और उनके पुत्र संदीप यादव के यहां कुर्की जब्ती के कार्रवाई की योजना बनाई गई थी।

    इस बीच पुलिस के सख्त रुख को देखते हुए दोनों ने शुक्रवार की सुबह न्यायालय के समक्ष अपना आत्मसमर्पण कर दिया।

    बताते चलें कि 24 मई की अल सुबह सड़क के सरकारी जमीन पर बालू रखने के विवाद में पूर्व मुखिया मनोज यादव पर अपने सहयोगियों के साथ अंधाधुंध फायरिंग करते हुए पांच लोगों को गोली मारने का आरोप है, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गोली से जख्मी दो अभी भी इलाजरत हैं।

    इस मामले में मृतकों के स्वजन द्वारा 19 लोगों को नामजद तथा तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी कराई गई है। घटना के बाद से ही पुलिस द्वारा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। इस मामले में अब तक सात नामजदों ने आत्मसमर्पण कर दिया जबकि चार को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

    शेष आठ अभी भी फरार चल रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की उनके हर सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।