विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बक्‍सर में गैंगरेप की घटना से फूटा आक्रोश; 5 घंटे तक NH जाम, एसपी ने कार्रवाई और छात्राओं की सुरक्षा पर दिया भरोसा

Published: Sun, 18 Jan 2026 05:40 PM (IST)

बक्सर के सोनवर्षा थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में ग्रामीणों ने ...और पढ़ें

जाम की सूचना पर पहुंचे बक्‍सर एसपी शुभम आर्य। जागरण

जाम की सूचना पर पहुंचे बक्‍सर एसपी शुभम आर्य। जागरण

HighLights

  1. सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम की।

  2. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग।

  3. एसपी ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

संवाद सहयोगी, नावानगर(बक्सर)। पटना के हॉस्‍टल पर रहकर नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की मौत मामले ने तूल पकड़ लिया है। 

इस बीच बक्‍सर के सोनवर्षा थाना क्षेत्र में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म की घटना पर भी लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है। रविवार को लोगों ने इसको लेकर जमकर हंगामा किया। 

गांव वालों ने आरा-मोहनियां मुख्य मार्ग (NH-319) को महुअरी के पास जाम कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वे फरार दो आरोपियो की गिरफ्तारी के साथ सभी दोष‍ियों को फांसी दिलाने, परिवार के लोगों की सुरक्षा तथा छात्रा को मुआवजे की मांग पर अड़े थे। 

यह भी पढ़ें- बक्‍सर में स्‍कूल जा रहे छात्र को क‍िडनैप कर भागे बाइक सवार; रास्‍ते में छोड़ क्‍यों हुए फरार? हैरान कर देगी घटना

यह भी पढ़ें- BJP नेता कब्‍जा कर रहे निजी जमीन; CPI-ML के पूर्व व‍िधायक का बड़ा आरोप, बक्‍सर डीएम से श‍िकायत

Road Jam

सुबह 10 से दोपहर बाद तीन बजे तक जाम लगा रहा। इस कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पर पहुंचे स्थानीय विधायक राहुल सिंह, एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने लोगों को समझाया, लेक‍िन लोग एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े थे।

बाद में एसपी शुभम आर्य पहुंचे। उन्‍होंने आश्‍वासन दिया, इसके बाद करीब पांच घंटे बाद जाम हटाया गया। एसपी ने लोगों को आश्वस्त किया की फरार दोनो आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसपी ने स्कूल के समय छात्राओं की सुरक्षा पर ध्यान देने का निर्देश सोनवर्षा थानाध्यक्ष को दिया। सड़क जाम कर रहे लोगों के साथ पूर्व विधायक अजित कुशवाहा, नावानगर प्रमुख अंकित कुमार, जिला परिषद सदस्य राजू यादव, केसठ मुखिया अरविंद यादव, राजद नेता सतेंद्र सिंह, नीरज सिंह आदि भी शामिल थे। 

इधर एसपी ने कडसर में हुए दुष्कर्म मामले में घटनास्थल पर जाकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद सोनवर्षा थाना पहुच कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर टीम का गठन किया गया।

बता दें कि छोटे भाई के साथ आ रही किशोरी के साथ बाइक सवार तीन युवकों ने रास्‍ते में सामूहिक दुष्‍कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई कर तीन को हिरासत में लिया था।