विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BJP नेता कब्‍जा कर रहे निजी जमीन; CPI-ML के पूर्व व‍िधायक का बड़ा आरोप, बक्‍सर डीएम से श‍िकायत

Published: Mon, 19 Jan 2026 08:56 PM (IST)

भाकपा-माले के पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने बक्सर के भाजपा नेता प्रदीप राय पर निजी जमीन हड़पने और ...और पढ़ें

समाहरणालय परिसर में पत्रकारों से बात करते पूर्व विधायक अजीत कुमार सिंह। जागरण

समाहरणालय परिसर में पत्रकारों से बात करते पूर्व विधायक अजीत कुमार सिंह। जागरण

HighLights

  1. पूर्व विधायक ने भाजपा नेता पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया।

  2. जिला पदाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई।

  3. भाजपा नेता ने आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया है।

जागरण संवाददाता, बक्सर। डुमरांव से भाकपा-माले (CPI-ML) के पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने जिले के बड़े रियल इस्टेट व्यवसायी और भाजपा नेता प्रदीप राय पर कई लोगों की निजी जमीन जबर्दस्ती कब्जा करने का आरोप लगाया है।

इस बाबत उन्‍होंने सोमवार को जिला पदाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ सुदामा उपाध्याय भी मौजूद रहे, जिनकी पुश्तैनी भूमि पर अवैध कब्जा और जाली दस्तावेज़ों के आधार पर जबरन निर्माण कार्य कराने की शिकायत पूर्व विधायक ने की।

माले के पूर्व विधायक ने समाहरणालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पीड़ित ने सिविल कोर्ट में मुकदमा भी किया है।

उन्होंने दावा किया कि प्रथम दृष्टया न्यायालय ने इस मामले में अवैध कब्जे पर कड़ी टिप्पणी की है। इसके बाद से उन्हें और उनके परिवार को लगातार जान-माल की धमकियां मिल रही हैं।

पूर्व विधायक ने दावा किया कि सोहनीपट्टी निवासी एक व्यक्ति की जमीन पर भी इसी तरह अवैध कब्जा किया गया है। उन्होंने कहा कि भूमाफियाओं का मनोबल सातवें आसमान पर है। भूमाफियाओं पर अविलंब कार्रवाई किया जाए तथा पीड़ितों के जान-माल की सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित की जाए।

बदनाम करने की साज‍िश

इधर भाजपा नेता ने भी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि चुनाव हारने के बाद माले नेता उन्हें बदनाम करने के लिए बौखलाहट में झूठी कहानी गढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा, जालसाजी, धमकी या जबरन निर्माण से उनका कोई लेना-देना नहीं है। पूरा मामला राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है।