Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साइबर ठग बोले- सेलिब्रिटी की पोस्ट फॉलो करने के मिलेंगे पैसे, पेमेंट देने के नाम पर खाते से पौने चार लाख उड़ाए

    By Satendra KumarEdited By: Deepti Mishra
    Updated: Thu, 30 Mar 2023 04:23 PM (IST)

    पीड़ित व्यक्ति की पहचान राजेश कुमार दुबे के तौर पर हुई है। पीड़ित के बयान पर स्थानीय थाना अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कृष्णाब् ...और पढ़ें

    Hero Image
    इंस्टाग्राम पर झांसा देकर पौने चार लाख की ठगी की।

    संवाद सहयोगी, कृष्णा ब्रह्म (बक्सर): साइबर ठग हर दिन नई-नई तरकीब अपना कर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़का ढाकाइच गांव से सामने आया है। यहां के एक युवक को साइबर ठगों ने अपने जाल में फंसाकर उससे 3 लाख 74 हजार 160 रुपये की ठगी कर ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीड़ित व्यक्ति की पहचान राजेश कुमार दुबे के तौर पर हुई है। पीड़ित के बयान पर स्थानीय थाना अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि युवक ने थाने में मामला दर्ज कराया है।

    सेलिब्रिटी की पोस्ट फॉलो करने पर मिलेंगे पैसे

    युवक ने दर्ज मामले में बताया कि उनके मोबाइल के वाट्सएप पर एक मैसेज आया, जिसमें कहा गया था कि इंस्टाग्राम पर सेलिब्रिटी को फॉलो करना है। उसके बाद आपको 50 रुपये मिलेगा। इसी बात में युवक फंस गया। आरोपी 24 से 25 मार्च के बीच युवक को पोस्ट फॉलो करने के पैसे देते गए। उसके बाद पेमेंट देने के नाम पर अकाउंट नंबर लेकर पांच खातों से 3 लाख 74 हजार 160 रुपये की निकासी कर ली, तब जाकर युवक को एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है।