Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बक्सर में बवाल: केंद्रीय मंत्री पर लाठी-डंडे से हमले की कोशिश, RJD-JDU ने आंबेडकर की प्रतिमा का किया शुद्धीकरण

    By Ashok Kumar SinghEdited By: Aditi Choudhary
    Updated: Sat, 14 Jan 2023 03:53 PM (IST)

    बक्सर के चौसा में पुलिस हमले के विरोध में बवाल के 24 घंटे बाद भी माहौल तनावपूर्ण है। शनिवार को भीम आर्मी के सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री के सामने विरोध- ...और पढ़ें

    Hero Image
    केंद्रीय मंत्री के जाने के बाद आंबेडकर की प्रतिमा को धोया गया, भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन

    बक्सर, जागरण संवाददाता। बक्सर के चौसा में किसानों पर पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने करीब 24 घंटे का मौन व्रत रखा। केंद्रीय मंत्री शुक्रवार की दोपहर से शनिवार तक कलेक्ट्रेट मोड़ के पास बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा के नीचे मौन रहकर विरोध जताया। उन्होंने बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर की ओर से हिंदू धर्म ग्रंथों के बारे में दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर भी विरोध का इजहार किया। केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष ही रामचरितमानस का पाठ किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इधर, शनिवार की सुबह भीम आर्मी के सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री के सामने विरोध-प्रदर्शन किया और काला झंडा दिखाने की कोशिश की। इसके बाद तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। केंद्रीय मंत्री के जाने के बाद महागठबंधन में शामिल दलों जदयू, राजद और कम्युनिस्ट के नेताओं ने बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा को धोकर शुद्धीकरण करने का दावा किया।

    भीम आर्मी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

    मौके पर मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा रोकने के प्रयास में दोनों समूहों के बीच झड़प हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भीम आर्मी के तीन सदस्यों को हिरासत में ले लिया है। पूरे वाकए की जानकारी देते बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह ने बताया कि घटना सुबह 10 बजे की है। तब शहर के आंबेडकर चौक पर 24 घंटों से केंद्रीय मंत्री का जारी मौन व्रत महज एक घंटे में समाप्त होने वाला था और इसके पहले धरनास्थल पर रामायण के सुंदरकांड का पाठ चल रहा था, तभी वहां भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष का बोर्ड लगी एक गाड़ी आई।

    लाठी-डंडों से केंद्रीय मंत्री पर हमले की कोशिश

    गाड़ी से उतरते ही युवकों ने सुंदर कांड पाठ का विरोध किया और कहा कि आंबेडकर जी की प्रतिमा के पास वे रामायण पाठ नहीं होने देंगे। इसके साथ ही लाठी-डंडों से लैस सभी युवक तेजी से जैसे ही केंद्रीय मंत्री की तरफ बढ़े कि कार्यकर्ता बीच में चट्टान की तरह खड़े हो गए और भीम आर्मी के युवकों को आगे बढ़ने से रोकने लगे। इस प्रयास में दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होने लगी। तभी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भीम आर्मी के तीन युवकों को हिरासत में ले लिया, जबकि दो अन्य भाग गए। इसकी पुष्टि करते प्रभारी नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।