Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ara News: आरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक को मारी गोली

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 11:19 PM (IST)

    आरा के महावीर टोला में शुक्रवार रात अपराधियों ने सुमित सिंह नामक एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सुमित 2022 में हुई एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी था और जमानत पर बाहर था। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह घटना प्रतिशोध का मामला लग रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

    Hero Image
    अस्पताल में रोते-बिलखते मृत युवक के परिजन। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, आरा। टाउन थाना क्षेत्र के महावीर टोला रोड मोहल्ला में शुक्रवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने हत्या के मामले में आरोपित एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

    मृतक 30 वर्षीय सुमित सिंह मूल रूप से सिन्हा (बड़हरा ) थाना क्षेत्र के फरहदा गांव निवासी तारकेश्वर सिंह का पुत्र था। वर्तमान में सपरिवार महावीर टोला में रहता था। वह दवा का भी काम करता था।

    मृतक को काफी करीब से दो गोलियां मारी गई है। हमलावर एक बाइक पर दो की संख्या में थे। एसपी राज के अनुसार शुरूआती जांच में इस घटना को शोध -प्रतिशोध से जोड़कर देखा जा रहा है।

    सूचना पर टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय एवं नवादा थानाध्यक्ष विपिन बिहारी पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंच मामले की छानबीन कर रहे हैं। घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है।

    अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

    बताया जा रहा कि शुक्रवार की रात वह एक डॉक्टर के आवास से अपने घर लौट रहा था कि उसी दौरान जैसे ही वह महावीर टोला रोड स्थित अपने घर की गली में घुसा, पहले से घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतक 30 वर्षीय सुमित सिंह। (फाइल फोटो)

    स्वजन घर से बाहर निकले और आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मालूम हो कि छह अक्टूबर 2022 को टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर ,शिवपुर में हिस्ट्रीशीटर प्रापर्टी डीलर जवाहर टोला निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ केबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

    इसे लेकर मृतक के भाई दीपक कुमार ने सुमित सिंह समेत छह के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी कराई थी। वह इस केस में मुख्य नामजद आरोपित था और वह जमानत पर बाहर आया था।

    तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था सुमित

    मृतक तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। परिवार में मां, एक भाई और एक बहन हैं। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है और घर का माहौल गमगीन हो गया है।

    comedy show banner
    comedy show banner