विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ara: आरा स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर महिला इंजीनियर की मौत, चलती गाड़ी में चढ़ने के दौरान हुआ हादसा

By Deepak SinghEdited By: Roma Ragini
Published: Fri, 21 Jul 2023 04:30 PM (IST)

Ara Railway station दानापुर रेलवे मंडल अंतर्गत पटना-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक महिला इंजीनियर की ...और पढ़ें

Ara: आरा स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर महिला इंजीनियर की मौत
Ara: आरा स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर महिला इंजीनियर की मौत

आरा, जागरण संवाददाता। आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन स्थित आरपीएफ पोस्ट के समीप शुक्रवार को ट्रेन से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। महिला एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर थी।

मृतका 28 साल अभिलाषा रोहतास जिला के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मतुली गांव निवासी देवेंद्र सिंह उर्फ देवंत की बेटी थी। वे पेशे से प्राइवेट इंजीनियर थीं। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी।

अभिलाषा वर्तमान में पटना स्थित एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थीं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया।

मामले को लेकर यूडी केस किया गया है। इधर, मृतका के जीजा शिबू ने बताया कि अभिलाषा दो दिन पहले पटना से छुट्टी लेकर अपने गांव आई थी। वह अपनी बड़ी बहन की बेटी के साथ साथ वापस ट्रेन से पटना लौट रही थी।

पैर फिसलने से गिरी

शिबू ने बताया कि आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन रुकी थी। इस दौरान अभिलाषा पानी लेने के लिए प्लेटफार्म पर उतर गई, तभी ट्रेन खुल गई। जब वह दौड़कर ट्रेन पर चढ़ रही थी कि उसी दौरान उनका पैर फिसल गया और ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इसके बाद उसके साथ मौजूद उनकी बहन की बेटी ने फोन कर इसकी सूचना स्वजनों को दी। सूचना पर स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे। मृतका अभिलाषा अपनी सात बहनों में छोटी थी। इस घटना के बाद मृतका की मां शारदा देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।