वीकेएसयू के वार्षिक खेल कैलेंडर में शामिल होंगे 16 खेल, महिला और पुरुष दोनों कैटेगरी को मिलाकर कुल 21 इवेंट
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 16 खेलों को शामिल करेगा जिनमें महिला और पुरुष दोनों के लिए 21 इवेंट होंगे। 25 सितंबर तक मेजबान कॉलेजों का चयन होगा और अक्टूबर में प्रतियोगिता शुरू होगी। एआईयू द्वारा तिथि जारी हो चुकी है और विश्वविद्यालय प्रशासन मेजबान कॉलेजों को निर्देश देगा।

जागरण संवाददाता, आरा(भोजपुर)। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 16 खेलों को शामिल किया जाएगा। इसकी घोषणा अगले सप्ताह खेल समिति की बैठक के बाद की जाएगी। वहीं महिला और पुरुष दोनों कैटेगरी को मिलाकर 16 खेलों में कुल 21 इवेंट होंगे। 25 सितंबर तक खेल समिति की बैठक होगी। इसमें खेल की मेजबानी करने वाले कालेजों का चयन किया जाएगा।
सभी कॉलेजों से खेल की मेजबानी करने और हिस्सा लेने के संबंध में आवेदन मांगा गया है। अभी तक छह संबद्ध कॉलेज और 18 अंगीभूत कॉलेज ने आवेदन दिया है। इसमें आरा के सभी अंगीभूत कॉलेज एचडी जैन कॉलेज, महाराजा कॉलेज, एसबी कॉलेज, जगजीवन कॉलेज और एमएम महिला कॉलेज शामिल हैं।
विश्वविद्यालय के पीटीआइ यशवंत सिंह ने बताया कि कॉलेजों को मेजबानी सौंपने के बाद खेलों के आयोजन की तिथि घोषित की जाएगी और खेल कैलेंडर जारी किया जाएगा। अंतर महाविद्यालय खेल के बाद वीकेएसयू की चयनित टीम ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। विश्वविद्यालय के पीटीआई ने बताया कि एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटी (एआईयू) द्वारा अंतर विश्वविद्यालय खेल आयोजन की तिथि जारी हो गई है।
वहीं महिला और पुरुष दोनों कैटेगरी को मिलाकर 16 खेलों में कुल 21 इवेंट होंगे। 15 सितंबर तक खेल समिति की बैठक होगी। प्रतियोगिता अक्टूबर में शुरू होगी। इसलिए यहां भी तिथि घोषित करने का निश्चय किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन जिन कालेजों को खेलों की मेजबानी सौंपेगा, उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी करेगा। विगत वर्ष में मेजबान कॉलेज के रूप में विभिन्न 13 अंगीभूत और तीन संबद्धता प्राप्त कॉलेजों को शामिल किया गया है।
निम्न खेलों का होगा आयोजन
- एथलेटिक्स (महिला/पुरुष)
- आर्चरी (महिला/पुरुष)
- शतरंज (महिला/पुरुष)
- कुश्ती (महिला/पुरुष)
- फुटबाल (पुरुष)
- बास्केटबाल (पुरुष)
- वालीबाल (पुरुष)
- बैडमिंटन (पुरुष)
- क्रिकेट (पुरुष)
- कबड्डी(पुरुष)
- कबड्डी(महिला)
- टेबल टेनिस (महिला/पुरुष)
- खो-खो (पुरुष )
- खो-खो (महिला)
- वुशु (महिला/पुरुष)
- हैंडबाल(पुरुष)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।