Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    VKSU : एचडी जैन कॉलेज PG छात्रों की पहली पसंद, बॉटनी, जूलॉजी व इतिहास में महाराजा कॉलेज नंबर वन

    Updated: Sun, 11 Feb 2024 03:17 PM (IST)

    VKSU में पीजी सत्र 2023-25 में नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं की पहली पसंद एचडी जैन कॉलेज है। जबकि विश्वविद्यालय के परिसर में अवस्थित स्नातकोत्तर विभाग ...और पढ़ें

    Hero Image
    2023-25 में नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं की पहली पसंद एचडी जैन कॉलेज। (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर (पीजी), सत्र 2023-25 में नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं की पहली पसंद एचडी जैन कॉलेज है। जबकि, विश्वविद्यालय के परिसर में अवस्थित स्नातकोत्तर विभाग में वरीय शिक्षक और संसाधन ज्यादा हैं।

    बॉटनी, जूलॉजी, इतिहास विषय में महाराजा कॉलेज में ऊंची कटऑफ सूची है। बावजूद छात्र-छात्राओं न नामांकन के लिए एचडी जैन कॉलेज को ही पहली वरीयता में रखा। एचडी जैन कॉलेज के बाद दूसरे स्थान पर परिसर स्थित पीजी विभाग और इसके बाद महाराजा कॉलेज में ऊंची कटऑफ सूची गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रसायनशास्त्र, जूलॉजी विषय में एचडी जैन कॉलेज और महाराजा कॉलेज का एक बराबर 75.50 प्रतिशत कटऑफ गया है। जबकि, बॉटनी विषय में विश्वविद्यालय में सबसे अधिक महाराजा कॉलेज में 72.50 प्रतिशत कट गया है।

    बॉटनी में एचडी जैन कालेज में 71.50 और मुख्यालय परिसर स्थित पीजी विभाग में 71.13 प्रतिशत कटऑफ गया है। सबसे अधिक कटऑफ गणित विषय में एचडी जैन कॉलेज में 77.75 प्रतिशत और मुख्यालय पीजी में 75.63 प्रतिशत कटऑफ गया है।

    पीजी विभाग से अधिक कट ऑफ महाराजा कॉलेज में 76.88 प्रतिशत कटऑफ है। बताते चलें कि महाराजा कॉलेज में 10 विषयों की पढ़ाई होती है।

    एसपी जैन कॉलेज, सासाराम में नौ विषयों में पीजी की पढ़ाई होती है। एएस कॉलेज, बिक्रमगंज, एमएम महिला कॉलेज, आरा, एसवीपी कॉलेज, भभुआ, जेएलएन कॉलेज, डेहरी आन सोन में दो-दो विषयों में पीजी की पढ़ाई होती है। एमवी कॉलेज, बक्सर में चार विषयों की पढ़ाई होती है।

    यह भी पढ़ें: 'इधर-उधर जाने की बात कहां...' Nitish Kumar के राडार में वापस आए भोज से गायब सभी MLA, JDU को लेकर कह दी बड़ी बात

    Bihar Floor Test: क्या बिहार में फिर होगा 'खेला'? तेजस्वी की चेतवानी के बाद सतर्क हुई भाजपा, सभी विधायकों को किया किला बंद