विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सकड्डी-नासरीगंज पथ के चेक पोस्ट पर छह ओवर लोडेड ट्रक जब्त

By JagranEdited By:
Published: Wed, 29 Jan 2020 08:54 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jan 2020 06:15 AM (IST)

आरा। भोजपुर जिला में बालू खनन एवं परिवहन कार्य की जांच हेतु स्थापित चेक पोस्ट के माध्यम से परिणाम सामने ...और पढ़ें

सकड्डी-नासरीगंज पथ के चेक पोस्ट पर छह ओवर लोडेड ट्रक जब्त
सकड्डी-नासरीगंज पथ के चेक पोस्ट पर छह ओवर लोडेड ट्रक जब्त

आरा। भोजपुर जिला में बालू खनन एवं परिवहन कार्य की जांच हेतु स्थापित चेक पोस्ट के माध्यम से परिणाम सामने आना शुरू हो गया है। सकड्डी- नासरीगंज पथ पर बुधवार को बिहटा के पास जिला सीमा पर स्थापित प्रथम चेक पोस्ट पर छह ट्रक जब्त किए गए हैं। सभी बालू लदे ट्रकों से पानी गिर रहे थे, तथा वाहन पर लदान क्षमता से अधिक बालू लदा पाया गया। सभी ट्रक का चालान दूसरे जिलों से निर्गत है तथा सभी ट्रक उत्तर प्रदेश जा रहे थे। ऐसी स्थिति में चेक पोस्ट पर संचालित सघन जांच अभियान के तहत सभी छह ट्रक जब्त कर लिए गए हैं। सभी ट्रकों को तरारी प्रखंड अंतर्गत इमादपुर थाना को सुपुर्द कर दिया गया है जिससे खनन एवं परिवहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा है कि भोजपुर जिला में बालू का खनन एवं उसका परिवहन सरकारी नियमों एवं मानदंडों के अनुरूप ही संचालित होंगे। इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। दूसरे चेकपोस्ट अरवल सहार पुल पर भी बालू लदे ट्रकों के विरुद्ध सघन जांच अभियान को तेज कर दिया गया है। साथ ही जिलाधिकारी ने अधिकारियों को लगातार छापेमारी करने तथा दोषी को चिह्नित कर विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।