Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जंगली सुअरों के हमले में छह घायल

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 26 Dec 2021 10:49 PM (IST)

    भोजपुर जिले के कई इलाकों में जंगली सुअरों का उत्पात बढ़ गया है। अलग-अलग जगहों पर हमले में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। कोइलवर प्रखंड के जलपुरा तापा गांव में शानिवार के देर शाम जंगली सुअर के हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अखगांव के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

    Hero Image
    जंगली सुअरों के हमले में छह घायल

    जागरण टीम, आरा/पीरो: भोजपुर जिले के कई इलाकों में जंगली सुअरों का उत्पात बढ़ गया है। अलग-अलग जगहों पर हमले में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। कोइलवर प्रखंड के जलपुरा तापा गांव में शानिवार के देर शाम जंगली सुअर के हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अखगांव के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। संयोग अच्छा रहा कि हमले के वक्त इन लोगों के शोर मचाने पर लाठी डंडा लेकर दर्जनों की संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। जिन्हें देख हमलावर जंगली सुअर भाग निकले। शनिवार की शाम लोग घर से अखगांव की ओर सब्जी व अन्य सामान खरीदारी करने बाजार जा रहे थे, तभी उन पर जंगली सुअर ने हमला बोल दिया। जिसमें जलपुरा गांव निवासी अवध बिहारी सिंह व राज कुमार पंडित सहित मठियापुर गांव की एक युवती व एक महिला घायल हो गई। हमले में अवध बिहारी सिंह और राज कुमार पंडित को सुअर का दांत लगा है। जबकि, अन्य पंजे के प्रहार से जख्मी हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फसल बर्बाद कर रहे थे सुअर, भगाने पर कर दिया हमला

    संवाद सूत्र, पीरो: अनुमंडल अंतर्गत धनछूहां गांव के बधार में इन दिनों बड़ी संख्या में जंगली सुअरों के विचरण से स्थानीय किसान हलकान हैं। जंगली सुअर न केवल खेतों में लगी फसल बर्बाद कर रहे हैं बल्कि यदा कदा किसानों पर हमला कर उन्हें क्षति भी पहुंचा रहे हैं। ग्रामीण अशोक पासवान के अनुसार जंगली सुअर आलू के खेत में घुस कर फसल बर्बाद कर रहे थे। इस बीच वहां पहुंचे किसान गोपीचंद राम व दुखहरण राम पर सुअरों ने अचानक हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। दोनों किसानों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करना पडा। स्थानीय सरपंच मीरा पासवान ने घटना की पुष्टि करते हुए प्रशासन से सुअरों पर नियंत्रण के लिए तत्काल उपाय करने की मांग की है।