Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ara News: दाढ़ी बनवा रहे थे पूर्व पार्षद के भाई, बदमाश ने उस्तरा से काट दिया गला

    Updated: Mon, 25 Aug 2025 07:31 AM (IST)

    भोजपुर जिले के शाहपुर में पूर्व मुख्य पार्षद विजय सिंह के भाई अजय सिंह पर दाढ़ी बनाते समय उस्तरे से हमला हुआ जिससे उनकी गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस जांच में जुटी है और गांव के एक युवक से विवाद की बात सामने आ रही है।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    संवाद सूत्र, शाहपुर। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह पूर्व मुख्य पार्षद विजय सिंह के बड़े भाई अजय सिंह (45) पर दाढ़ी बनाने वाले औजार (उस्तरा) से जानलेवा हमला किया गया।

    हमले में उनकी गर्दन पर गहरी चोट आई है। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए बाबू बाजार स्थित डॉ. विकास सिंह के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    जानकारी के अनुसार अजय सिंह, पिता स्व. केदार सिंह, शाहपुर वार्ड नंबर-एक के निवासी हैं। वे जमीन कारोबारी होने के साथ-साथ शाहपुर बाजार में अपना मार्केट भी चलाते हैं।

    रात में घटना उस समय हुई जब वे शाहपुर थाना के ठीक सामने स्थित अपने मार्केट में दाढ़ी बनवा रहे थे। तभी अचानक हमलावर ने औजार से हमला कर उनकी गर्दन काट दी।

    मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। शाहपुर थानाध्यक्ष रजनीकांत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गांव के एक युवक से विवाद की बात सामने आ रही है।

    इधर, घायल के भाई विजय सिंह ने बताया कि रविवार की रात वे शाहपुर बाजार पर मार्केट में स्थित सैलून में बैठकर दाढ़ी बनवा रहे थे कि उसी दौरान अज्ञात बदमाश आए और उस्तरा से उनके गले को काट दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें