Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला सशक्तीकरण में अहम भूमिका निभाई थी सावित्री बाई फुले ने

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 03 Jan 2020 11:08 PM (IST)

    राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोप गुट) के जिलाध्यक्ष राजाराम सिंह प्रियदर्शी ने कहा कि माता सावित्री बाई फूले को सामाजिक एकता शिक्षा महिला सशक्तिकरण विधव ...और पढ़ें

    Hero Image
    महिला सशक्तीकरण में अहम भूमिका निभाई थी सावित्री बाई फुले ने

    आरा। राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोप गुट) के जिलाध्यक्ष राजाराम सिंह प्रियदर्शी ने कहा कि माता सावित्री बाई फूले को सामाजिक एकता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, विधवा पुर्नविवाह तथा छुआछुत से अभिवंचित वर्ग को मुक्त कराने जैसे कार्यो में अहम योगदान के लिए हमेशा शिद्दत से याद किया जाएगा। वे स्थानीय संघ के जिला कार्यालय में संघ की जिला इकाई और राष्ट्रीय महिला मोर्चा की जिला इकाई द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित माता सावित्री बाई फूले की जयंती पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वे नारी शिक्षा के क्षेत्र में प्रथम शिक्षिका के रुप में अपने कार्यो से अग्रणी रही। संघ के जिला सचिव धर्म कुमार राम, जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सिंह और संयुक्त सचिव मनोज कुमार गुप्ता ने समाज के उत्थान में उनकी भूमिका की चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं को शिक्षित बनाने की कड़ी में उनके द्वारा बच्चों के लिए स्कूल खोला। जिसकी शुरुआत पूणे से की। साहित्यकार डॉ. जख्मीकांत निराला ने कहा कि जिस वक्त भारत गुलाम था। उस वक्त सावित्री बाई फूले ने जो शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किया है। वह आज के परिप्रेक्ष्य में उत्साहव‌र्द्धक एवं प्रेरक है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि सावित्री बाई फूले और उनके पति ज्योतिबा फूले ने मिलकर समाज कल्याण के लिए जो कार्य किया, वह आज प्रेरक है। बैठक के अंतिम सत्र में जिले के नियमित एवं नियोजित शिक्षकों के सवाल पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संघ का एक शिष्टमंडल डीईओ से मिलकर उक्त मुद्दों पर वार्ता करेगा। वार्ता में समस्याओं का निराकरण नहीं होगा तो आंदोलन की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता केदारनाथ सिंह तथा संचालन सुरेन्द्र कुमार ने किया। अन्य शामिल वक्ताओं में आशा कुमारी, मंजु कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, चुन्नी कुमारी, पंकज कुमार, निर्मल कुमार, राधा कुमारी आदि थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें