Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुर में ‘एक अनार दो बीमार’ के चक्कर में हुई संतोष की हत्या, प्रेमिका ने दूसरे साथी के साथ मिलकर गमछे से घोंटा गला

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 10:51 PM (IST)

    भोजपुर के चरपोखरी में संतोष चौधरी की हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने प्रेमिका आरती देवी को गिरफ्तार किया है। संतोष की हत्या प्रेम त्रिकोण के चलते हुई। आरती के संतोष और मंगरू चौधरी दोनों से संबंध थे। 30 अगस्त को संतोष आरती से मिलने गया जहाँ मंगरू ने दोनों मिलकर संतोष की गला दबाकर हत्या कर दी और शव नदी में फेंक दिया।

    Hero Image
    मृतक की फाइल फोटो, दाएं- शोकाकुल परिवार (जागरण फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के सहसपुरा गांव में हुई संतोष चौधरी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मामला ‘एक अनार दो बीमार’ के चक्कर से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने इस कांड में संलिप्त प्रेमिका आरती देवी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका दूसरा साथी मंगरू चौधरी फरार है। मंगरू बक्सर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिला का अफेयर गांव के संतोष चौधरी और बक्सर जिले के मंगरू चौधरी दोनों से था। 30 अगस्त की रात संतोष अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था।

    गमछे से गला दबाकर की हत्या

    इस दौरान मंगरू पहले से वहां मौजूद था। दोनों को साथ देखकर संतोष ने विरोध जताया। इसी बीच दोनों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई की थी और गमछा से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। बाद में साक्ष्य मिटाने के लिए शव को नदी में फेंक दिया गया था।

    गिरफ्तार महिला ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए मंगरू चौधरी का नाम भी बताया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार के अनुसार दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। ज्ञात हो कि मंगलवार की सुबह भगवान टोला स्थित मलार नदी से संतोष का शव बरामद किया गया था।

    मृतक 38 वर्षीय संतोष चौधरी सहसपुरा गांव निवासी स्व. शिवमुनी चौधरी का पुत्र था। संतोष 30 अगस्त की रात करीब 10 बजे मोबाइल पर कॉल आने के बाद घर से निकला था। इसके बाद छोटे भाई सूरज कुमार ने 31 अगस्त को चरपोखरी थाने में उसकी गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

    comedy show banner
    comedy show banner