टिकट की NO टेंशन! रेलवे ने पटना-आरा से दिल्ली-मुंबई के लिए चलाईं दर्जनों स्पेशल ट्रेनें, चेक करें टाइमिंग
छठ महापर्व के बाद यात्रियों की वापसी के लिए रेलवे ने विशेष तैयारी की है। आरा जंक्शन से गुजरने वाली ...और पढ़ें

रेलवे ने पटना-आरा से दिल्ली-मुंबई के लिए चलाईं दर्जनों स्पेशल ट्रेनें
HighLights
छठ महापर्व के बाद यात्रियों की वापसी हेतु विशेष तैयारी।
आरा जंक्शन से प्रमुख शहरों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनें।
दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु हेतु कई ट्रेनों का परिचालन।
जागरण संवाददाता, आरा। छठ महापर्व संपन्न होने के बाद दूसरे प्रदेशों में कामकाज और नौकरी पर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष तैयारी की है। पूर्व मध्य रेल की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्टेशनों से देश के प्रमुख शहरों के लिए बड़ी संख्या में पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।
इन ट्रेनों के माध्यम से नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पुणे, अहमदाबाद, बेंगलुरु, सूरत, हैदराबाद और अन्य प्रमुख शहरों तक यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। आरा जंक्शन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी कई विशेष ट्रेनें महत्वपूर्ण हैं।
दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले आरा जंक्शन से गुजरने वाली और दानापुर-पटना से खुलने वाली विशेष ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों को दूसरे राज्यों तक पहुंचने का विकल्प मिलेगा। खासकर दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु की ओर जाने वाले यात्रियों को इन ट्रेनों से राहत मिलने की उम्मीद है।
रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पटना से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत स्पेशल ट्रेन संख्या 02251 का परिचालन 26 नवंबर तक निर्धारित दिनों में किया जाएगा। वहीं, ट्रेन संख्या 02253 का परिचालन 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार, सोमवार और बुधवार को होगा।
इसके अलावा पटना-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन संख्या 03293 का परिचालन 21 नवंबर तक प्रतिदिन किया जा रहा है। पटना से नई दिल्ली के लिए ट्रेन संख्या 04087 का परिचालन एक दिसंबर तक प्रतिदिन निर्धारित है। ट्रेन संख्या 04067 भी 23 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी।
मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए भी कई विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। दानापुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए ट्रेन संख्या 01144 का परिचालन 23 नवंबर तक प्रतिदिन होगा। वहीं, दानापुर-हडपसर स्पेशल ट्रेन संख्या 01450 दो दिसंबर तक प्रतिदिन चलेगी।
दानापुर-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन संख्या 06510 का परिचालन 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को निर्धारित है। दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन संख्या 03253 और 07050 भी अलग-अलग निर्धारित तिथियों में चलाई जा रही हैं।
इसके अतिरिक्त पटना से चंडीगढ़, फिरोजपुर, हावड़ा और आसनसोल के लिए भी विशेष ट्रेनें उपलब्ध हैं। पटना-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन संख्या 04511 का परिचालन 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को होगा।
पटना-फिरोजपुर स्पेशल ट्रेन संख्या 04615 प्रत्येक बुधवार को 25 नवंबर तक चलेगी। वहीं, पटना-हावड़ा स्पेशल ट्रेन संख्या 02024 का परिचालन 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को निर्धारित है।
यह भी पढ़ें- बिहार: छठ मनाकर काम पर लौट रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, राजधानी समेत कई ट्रेनें चल रहीं घंटों लेट
यह भी पढ़ें- छठ के बाद परदेस वापसी आसान, गया से दिसंबर तक चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें; चेक करें लिस्ट
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।