छठ के बाद परदेस वापसी आसान, गया से दिसंबर तक चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें; चेक करें लिस्ट
छठ के बाद यात्रियों की वापसी के लिए रेलवे ने नवंबर अंत से दिसंबर के पहले सप्ताह तक पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं।

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
छठ के बाद यात्रियों की वापसी के लिए विशेष ट्रेनें।
नवंबर अंत से दिसंबर के पहले सप्ताह तक उपलब्ध।
गया से दिल्ली, बांद्रा सहित कई शहरों को सेवाएं।
जागरण संवाददाता, गयाजी। छठ के बाद कार्यस्थलों और शिक्षण संस्थानों को लौटने वाले यात्रियों के लिए रेलवे पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। नियमित ट्रेनों में भीड़ और लंबी प्रतीक्षा सूची के बीच ये अतिरिक्त विकल्प नवंबर के अंतिम सप्ताह से दिसंबर के पहले सप्ताह तक उपलब्ध होंगे।
गया-नई दिल्ली स्पेशल 03697, 28 नवंबर तक मंगलवार और शनिवार को चलेगी। गया-दिल्ली स्पेशल 04063, एक दिसंबर तक रविवार छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। गया-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 03691, 18 नवंबर को चलेगी। रेलवे सूची में 17 नवंबर को भी गया-दिल्ली स्पेशल का उल्लेख है।
गया होकर कानपुर-कोलकाता 04157, 24 नवंबर तक मंगलवार और वापसी ट्रेन 04158, 25 नवंबर तक बुधवार को चलेगी। आगरा कैंट-कोलकाता 01911, 26 नवंबर तक गुरुवार और वापसी 01912, 27 नवंबर तक शुक्रवार को चलेगी।
योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल 20 नवंबर और वापसी 22 नवंबर को चलेगी। हावड़ा-खातीपुरा 29 नवंबर तक रविवार और वापसी एक दिसंबर तक मंगलवार को चलेगी। कोलकाता-आलमनगर और वापसी ट्रेनें भी निर्धारित तिथियों पर चलेंगी।
आनंद विहार-भागलपुर के बीच 04062 और 04061 क्रमशः 25 और 26 नवंबर तक प्रतिदिन चलेंगी। मालदा टाउन-आनंद विहार स्पेशल 30 नवंबर तक सोमवार और वापसी एक दिसंबर तक मंगलवार को चलेगी।
कोलकाता-प्रतापनगर 24 नवंबर तक मंगलवार और वापसी 26 नवंबर तक गुरुवार को चलेगी। यात्रियों को तिथि, समय, ठहराव और टिकट की उपलब्धता रेलवे वेबसाइट, रेल मदद या पूछताछ काउंटर से जांचने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें- प्रेमी ने दुपट्टे से गला घोंटकर गंगा में फेंका था शव, नालंदा में 7 महीने बाद खुला नर्स की हत्या का राज