Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने फिर किया चैलेंज, बोले- हम या फिर... बिहार में नवंबर के बाद नया CM होगा

    Updated: Thu, 12 Jun 2025 08:18 AM (IST)

    जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में नवंबर के बाद बदलाव होगा। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और जनता का राज होगा। आरा में उन्होंने बच्चों की पढ़ाई और रोजगार के लिए वोट करने की अपील की। बक्सर में उन्होंने कहा कि इस बार की सीधी टक्कर जन सुराज और एनडीए के बीच होगी।

    Hero Image
    प्रशांत किशोर ने बिहार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को किया संबोधित। (जागरण)

    जागरण टीम, पटना/आरा/बक्सर। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान बिहार विधानसभा चुनाव की बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार जन सुराज या तो अर्श पर या तो फर्श पर

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    "या तो हमें इतनी कम सीटें मिलेंगी कि हमें अगले 5-6 साल तक कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, या फिर इतनी सीटें मिलेंगी कि हम बिहार की व्यवस्था बदलने में लग जाएंगे उन्होंने कहा कि बिहार की हालत तो हर हाल में बदलनी है।

    आगे संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नवंबर के बाद बिहार पहले जैसा नहीं रहेगा। नीतीश कुमार अब सीएम नहीं रहेंगे, कोई नया सीएम होगा। उन्होंने कहा कि जो भी मुख्यमंत्री हो नवंबर के बाद बिहार की व्यवस्था पूरी तरह बदलने वाली है।

    नेताओं का नहीं जनता का राज चाहिए: प्रशांत किशोर

    वहीं, आरा में जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में बदलाव चाहिए तो नेताओं का नही, जनता का राज चाहिए।

    उन्होंने कहा कि बच्चों के पढ़ाई व रोजगार के लिए वोटिंग कीजिए। भोजपुरी में उन्होंने कहा कि 'वोट देब अनाज और सिलिंडर खातिर त रोजगार कइसे पइब'।

    वे शाहपुर में बुधवार को बिहार बदलाव यात्रा के तहत हाई स्कूल मैंदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

    पार्टी की नेता अनुरानी झा ने कहा कि बिहार बदलाव ढूंढ रहा है, यह बदलाव जन सुराज ही ला सकता है। अन्य वक्ताओं में विनय कृष्ण मिश्र, नवीन राय, शिक्षविद पद्मा ओझा सहित पार्टी के कई नेता शामिल रहे।

    मंच का संचालन पार्टी के नेता नवीन राय ने किया। कार्यकर्ताओं ने रानीसागर गांव के समीप विनय कृष्ण मिश्र के नेतृत्व में बैंड बाजे के साथ प्रशांत किशोर का स्वागत किया।

    भाजपा और जन सुराज के बीच होगी लड़ाई

    वहीं, बक्सर में नया भोजपुर स्थित महाराजा कोठी में बुधवार को जन सुराज की सभा हुई। इसमें जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी पहुंचे। शाहाबाद क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए।

    प्रशांत किशोर ने सबसे पहले स्व. कमल बहादुर सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राज परिवार के महाराजा चंद्रविजय सिंह, युवराज शिवांग विजय सिंह, तथागत हर्षवर्धन सहित कई सम्मानित व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया। आयोजन के दौरान ‘बिहार बदलेगा’ के नारे कार्यकर्ता लगाते रहे।

    मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में अब बदलाव की लहर चल पड़ी है। इस बार की सीधी टक्कर जन सुराज और एनडीए के बीच होगी। राजद अब कोई फैक्टर नहीं रह गया है।

    युवराज शिवांग विजय ने कहा कि प्रशांत किशोर की यह यात्रा केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि एक वैकल्पिक राजनीतिक सोच है। जन सुराज को मिल रहा समर्थन इस बात की ओर संकेत करता है कि बिहार की राजनीति में एक बड़ा मोड़ आने वाला है।

    इस राजनीतिक कार्यक्रम पर जिले के राजनीतिक कार्यकर्ताओं, खासकर डुमरांव के लोगों की विशेष नजर रही।