Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: क्या फिर बीजेपी में शामिल होंगे पवन सिंह? दिल्ली से आई तस्वीर से बिहार की राजनीति गर्म

    Updated: Mon, 18 Aug 2025 10:55 PM (IST)

    भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह की दिल्ली में हुई मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पवन सिंह ने खुद इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए इसे एक नई सोच के साथ नई मुलाकात बताया है। लोकसभा चुनाव के दौरान दोनों के बीच तनाव की खबरों के बाद इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हैं।

    Hero Image
    पवन सिंह और आरके सिंह ने दिल्ली में की मुलाकात

    जागरण संवाददाता, आरा। दिल्ली से भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के बीच मुलाकात की कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। एक तस्वीर खुद सिने स्टार पवन सिंह ने अपने इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपने पोस्ट में पवन सिंह ने लिखा है 'एक नई सोच के साथ नई मुलाकात।' इसे लेकर राजनीति गलियारे में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। बिहार और शाहाबाद यानी भोजपुर, बक्सर, कैमुर और रोहतास जिला की राजनीति के लिहाज से ये तस्वीर काफी खास मानी जा रही है।

    एक तस्वीर में पवन सिंह सोफ़ा पर बैठकर साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर छत पर बातचीत करते देखा जा रहा है। इसके अलावा एक और तस्वीर में दोनों साथ दिखाई दे रहे हैं।

    गौरतलब हो कि लोकसभा चुनाव के समय दोनों के बीच खटास को लेकर इंटरनेट मीडिया पर बातें सामने आई थीं। सिने स्टार पवन सिंह काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ें थे, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह आरा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ें थे।

    सिने स्टार के निर्दलीय चुनाव लड़ने के कारण पूरे शाहाबाद पर इसका काफी बुरा प्रभाव पड़ा था। भाजपा चारों सीट हार गई थी।