पटना-प्रयागराज के बीच आज से चलेगी मेमू मेला स्पेशल, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
रेलवे ने शारदीय नवरात्र के दौरान विंध्याचल मेले के लिए पटना और प्रयागराज के बीच अनारक्षित मेमू मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

पटना-प्रयागराज के बीच नवरात्र स्पेशल मेमू मेला ट्रेन शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत
HighLights
पटना-प्रयागराज के बीच चलेगी अनारक्षित मेमू मेला स्पेशल ट्रेन।
यह ट्रेन 11 से 26 अक्टूबर तक प्रतिदिन संचालित होगी।
विंध्याचल दुर्गा पूजा मेले के श्रद्धालुओं को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा।
जागरण संवाददाता, आरा। शारदीय नवरात्र के दौरान विंध्याचल में लगने वाले दुर्गा पूजा मेले में श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना और प्रयागराज के बीच अनारक्षित मेमू मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
यह ट्रेन 11 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक प्रतिदिन चलेगी। इसके परिचालन से आरा सहित रास्ते के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।
ट्रेन का शेड्यूल
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 04182 प्रयागराज-पटना मेमू मेला स्पेशल प्रयागराज से प्रतिदिन सुबह 11:15 बजे चलेगी और शाम 6:08 बजे आरा जंक्शन पहुंचेगी। यहां ठहराव के बाद 7 बजे दानापुर और रात 8:15 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 04181 पटना-प्रयागराज मेमू मेला स्पेशल पटना जंक्शन से प्रतिदिन रात 9 बजे चलेगी। यह रात 9:20 बजे दानापुर और 10:05 बजे आरा जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद रात 11:30 बजे बक्सर होते हुए अगले दिन सुबह 6:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
यह ट्रेन नैनी, मेजा रोड, मांडा रोड, विंध्याचल, मिर्जापुर, चुनार, डीडीयू और बक्सर समेत विभिन्न स्टेशनों पर रुकेगी।
रेलवे की इस पहल से नवरात्रि मेले में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। अनारक्षित ट्रेन होने से सामान्य यात्रियों को भी यात्रा का विकल्प उपलब्ध होगा।
यह भी पढ़ें- समस्तीपुर से गुजरने वाली 18 ट्रेनें डायवर्ट, शहीद और अमरनाथ एक्सप्रेस का भी बदला रूट
यह भी पढ़ें- Ara Delhi Train: आरा से दिल्ली का सफर हुआ मुश्किल, राजधानी-संपूर्ण क्रांति सहित 4 ट्रेनें कैंसिल
