विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ara Delhi Train: आरा से दिल्ली का सफर हुआ मुश्किल, राजधानी-संपूर्ण क्रांति सहित 4 ट्रेनें कैंसिल

Published: Fri, 09 Oct 2026 02:36 PM (GMT+05:30)

जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन के कारण आरा जंक्शन से दिल्ली जाने वाली चार प्रमुख ट्रेनें रद कर दी गई ...और पढ़ें

आरा से दिल्ली का सफर हुआ मुश्किल, राजधानी-संपूर्ण क्रांति सहित 4 ट्रेनें कैंसिल

आरा से दिल्ली का सफर हुआ मुश्किल, राजधानी-संपूर्ण क्रांति सहित 4 ट्रेनें कैंसिल

HighLights

  1. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के मद्देनजर ट्रेनें रद की गईं।

  2. राजधानी, मगध, संपूर्ण क्रांति, अमृत भारत एक्सप्रेस रद्द हुई।

  3. आरा और भोजपुर के यात्रियों को दिल्ली यात्रा में परेशानी होगी।

जागरण संवाददाता, आरा। दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन से दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने जंतर-मंतर पर आयोजित होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली जाने वाली चार प्रमुख ट्रेनों को रद करने का निर्णय लिया है।

इनमें राजधानी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों के रद होने से दिल्ली कर दी गई है। जिससे यात्रियों की यात्रा प्रभावित होगी।

रेलवे के इस निर्णय का असर आरा जंक्शन से यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ ही भोजपुर जिले और आसपास के क्षेत्रों के लोगों पर भी पड़ सकता है।

दिल्ली बिहार से आने-जाने वाले यात्रियों का प्रमुख गंतव्य है। ऐसे में प्रमुख ट्रेनों के रद होने से यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनों की तलाश करनी पड़ सकती है। त्योहारों और अन्य जरूरी कार्यों के लिए दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है।

हाजीपुर पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के मद्देनजर रेलवे की ओर से यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत राजधानी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगा।

रेलवे की ओर से यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें। इससे स्टेशन पहुंचने के बाद होने वाली अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकता है। यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनों की उपलब्धता और उनके परिचालन की स्थिति की भी जानकारी लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- सप्तक्रांति-बिहार संपर्क क्रांति सहित 19 ट्रेनों का बदला रूट, गोरखपुर-गोंडा मार्ग पर काम के चलते रेलवे का फैसला