Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुर में नौ पैक्स का चुनाव परिणाम घोषित

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 15 Feb 2021 11:36 PM (IST)

    भोजपुर में अलग-अलग प्रखंडों के पैक्स चुनाव का परिणाम देर शाम में घोषित हो गया।

    Hero Image
    भोजपुर में नौ पैक्स का चुनाव परिणाम घोषित

    भोजपुर: भोजपुर में अलग-अलग प्रखंडों के पैक्स चुनाव का परिणाम देर शाम में घोषित हो गया। चुनाव परिणाम आते ही मतगणना केंद्रों पर जीत की खुशी में समर्थकों ने खूब जयकारा लगाया। इस दौरान कहीं खुशी तो कहीं गम का नजारा दिखा। जीत की खुशी में समर्थकों के बीच मिठाइयां बांटी गईं। साथ ही लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जीत की बधाइयां दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    --------

    डुमरिया पैक्स के अध्यक्ष बने मनु संसू., शाहपुर: प्रखंड के डुमरिया पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद पर मनु कुमार ने अपने निकटतम प्रत्याशी संध्या देवी को 46 वोटों के अंतर से पराजित किया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सुनील कुमार ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया। विजयी प्रत्याशी को कुल 170 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके निकटतम प्रत्याशी को 124 मत ही प्राप्त हुए। वही संजय शर्मा को 114, रामशंकर ओझा को 104 तथा राम प्रवेश सेठ को 45 मत प्राप्त हुए। पैक्स के कुल 1039 सदस्य मतदाताओं में से 583 मतदाताओं ने वोट डाले, जिसमें 26 मतों को रद किया गया। वही प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य पद पर रामजी यादव ने सीतल प्रसाद को 66 मतों से पराजित किया। वोटिग के दौरान मध्य विद्यालय खरौनी पर डीसीएलआर जगदीशपुर रोहित कुमार, एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन तथा सीओ पंकज कुमार झा कैम्प करते रहे।

    -------

    पैक्स चुनाव में रंजय कुमार हुए विजयी संसू., सहार : सहार प्रखंड में एकमात्र कोरण डिहरी पंचायत में पैक्स के चुनाव में प्रखंड मुख्यालय में प्रतिनिधि भवन में बीडीओ चंदा कुमारी व अंचलाधिकारी अशोक कुमार की देखरेख में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना कराई गई। पैक्स अध्यक्ष पद पर रंजय कुमार अपने प्रतिद्वंदी अरुण कुमार राय को हराकर 158 मतों से विजयी हुए। विजयी प्रत्याशी रंजय कुमार को कुल 513 मत तथा अरुण कुमार को 355 मत मिले। वही प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अजीत कुमार ने श्याम बहादुर को तथा अशोक चौधरी ने ओमप्रकाश को हराकर जीत हासिल की। साथ ही बाकी नौ सदस्य निर्विरोध चुने गए।

    -------

    भदवर पैक्स अध्यक्ष बने सतीश कुमार

    संसू., कोईलवर : प्रखंड में हुए भदवर पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव में सतीश कुमार विजयी घोषित किये गए। सतीश कुमार को 508 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी विनोद कुमार सिंह को 474 मत मिले। लव कुमार राय को 100 तथा भीम सिंह को 12 मत मिले। मतदाताओं की संख्या 1640 थी।

    -------

    रमेश सिंह यादव बने बभनियाव पैक्स अध्यक्ष संस., जगदीशपुर : जगदीशपुर प्रखंड में एकमात्र बभनियाव पंचायत में हुए पैक्स अध्यक्ष पद पर रमेश यादव निर्वाचित घोषित किये गये है। रमेश सिंह को जहां 286 मत प्राप्त हुए वही अखिलेश सिंह को 239 को मत ही प्राप्त हुए।

    ---------

    जितेन्द्र बने ओसाईं पैक्स अध्यक्ष संसू, बिहिया : प्रखंड के एकमात्र ओसाई पैक्स के लिए हुए चुनाव में जितेन्द्र कुमार सिंह उर्फ भूटी सिंह 420 मत पाकर निर्वाचित घोषित किये गये हैं। देर शाम तक चले मतगणना में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व पैक्स अध्यक्ष सह व्यापार मंडल बिहिया के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह को 56 मतों से पराजित कर दिया। पूर्व पैक्स अध्यक्ष को 364 मत प्राप्त हुए। वहीं अध्यक्ष पद की एक अन्य प्रत्याशी बिट्टू देवी को 310 मत व धुरेन्द्र राम को 66 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि कार्यकारिणी के 11 पदों के लिए अभी मतगणना जारी है।

    ----------

    गुड़िया बनी नवादावेन पैक्स अध्यक्ष

    उदवन्तनगर। प्रखंड क्षेत्र के नवादाबेन पैक्स चुनाव में गुड़िया देवी ने भिखारी राम को हराकर पैक्स अध्यक्ष पद के लिए जीत हासिल की। गुड़िया देवी को 262 मत मिले। भिखारी राम को 149 मत से संतोष करना पड़ा। सामान्य कार्यकारिणी सदस्यों के लिए राधेश्याम मिश्रा ने 242, संतोष कुमार सिंह-221, कृष्ण कु सिंह-216, लीलावती देवी-213 तथा ममता तिवारी ने 113 मत पाकर जीत दर्ज की।

    -----

    बड़हरा के तीनों पैक्स का परिणाम घोषित

    बड़हरा : बड़हरा प्रखंड के तीनों पैक्स का चुनाव परिणाम घोषित हो गया। इसमें फरना पैक्स से रमेश कुमार सिंह, बखोरापुर से अभय कुमार सिंह और पकड़ी पैक्स से धीरेन्द्र कुमार घोषित हुए। वोटों की गिनती को लेकर रात तक समर्थकों की भीड़ लगी रही। विजयी उम्मीदवारों ने अबीर-गुलाल लगाकर जश्न मनाया।