Diwali And Chhath Puja Date : दीपावली में 6 और छठ पर 4 दिन रहेगी रौनक, जानें धनतेरस से लेकर नहाय-खाय तक के शुभ मुहूर्त
Diwali And Chhath Puja Date 2023 बिहार में दीपावली और छठ की अभी से रौनक देखने को मिल रही है। इस बार खास बात यह है कि दीपोत्सव 5 नहीं बल्कि 6 दिनों का होगा। 10 नवंबर को धनतेरस के साथ दीपोत्सव शुरू होगा। 12 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। 13 नवंबर को सोमवती अमावस्या मनाई जाएगी। 14 नवंबर को अन्नकूट व गोवर्धन पूजा तथा दीपोत्सव के अंतिम दिन 15 नवंबर को भैया दूज गोधन तथा चित्रगुप्त पूजा मनाई जाएगी।

विजय कुमार ओझा, उदवंतनगर। Diwali And Chhath Puja Shubh Muhurat दीपावली से लेकर छठ तक बिहार में महापर्व का माहौल रहता है। पूजन के साथ-साथ घर और चतुर्दिक साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखा जाता है। पंडित विवेकानंद पांडेय कहते हैं कि दीपोत्सव आमतौर पर पांच दिनों का होता है, लेकिन इस साल यह छह दिनों का होगा।
उन्होंने बताया कि धनतेरस अथवा धन त्रयोदशी से शुरू होने वाला दीपोत्सव भैया दूज और चित्रगुप्त पूजा को समाप्त होता है। सनातन धर्मावलंबियों के अलावा जैन और बौद्ध धर्म में दीपोत्सव मनाने की परंपरा है। भगवान राम के रावण (लंका) विजय के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में दीपावली होती है।
जैन धर्म के लोग क्यों जलाते हैं दीए?
वहीं, जैन धर्मावलंबी इस दिन भगवान महावीर के ज्ञान प्राप्ति की खुशी में दीए जलाते हैं। बौद्ध मतावलंबी 18 वर्षों के बाद भगवान बुद्ध के कपिलवस्तु लौटने की खुशी में यह प्रकाश पर्व मनाते हैं।
पंडित विवेकानंद पांडेय ने बताया कि त्रयोदशी को आरोग्य के देवता धनवंतरी, धन के देवता कुबेर और महालक्ष्मी की पूजा की जाती है। धनतेरस के दूसरे दिन चतुर्दशी तिथि को हनुमत जन्मोत्सव तथा मां काली और मृत्यु के देवता यम की पूजा की जाती है।
10 नवंबर को धनतेरस के साथ शुरू होगा दीपोत्सव
उन्होंने बताया कि इस साल 10 नवंबर को धनतेरस के साथ दीपोत्सव शुरू होगा। 12 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। 13 नवंबर को सोमवती अमावस्या मनाई जाएगी। 14 नवंबर को अन्नकूट व गोवर्धन पूजा तथा दीपोत्सव के अंतिम दिन 15 नवंबर को भैया दूज, गोधन तथा चित्रगुप्त पूजा मनाई जाएगी।
16 नवंबर को नहाय खाय के साथ छठ व्रत प्रारंभ होगा। 19 नवंबर को महापर्व छठ का पहला अर्ध्य होगा। 20 को छठ महापर्व का दूसरा अर्घ्य के साथ महापर्व संपन्न होगा। देवोत्थान एकादशी 23 नवंबर को मनाया जाएगी। जिसके बाद सभी मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे।
धनतेरस पूजा मुहूर्त (Dhanteras Shubh Muhurat 2023)
धनतेरस तिथि पर पूजा का सही समय संध्याकाल 05 बजकर 47 मिनट से लेकर 07 बजकर 43 मिनट तक है। इस दौरान पूजा पाठ कर सकते हैं।
दीपावली शुभ मुहूर्त (Diwali Shubh Muhurat 2023)
अमावस्या तिथि प्रारंभ - 12 नवंबर - 02:44 बजे से
अमावस्या तिथि समापन - 13 नवंबर - 02:56 तक
लक्ष्मी पूजन का समय - 12 नवंबर शाम 05:19 बजे से शाम 07:19 बजे तक
छठ पूजा शुभ मुहूर्त (Chhath Puja Shubh Muhurat 2023)
17 नवंबर, 2023 : नहाय खाय
18 नवंबर, 2023 : खरना
19 नवंबर, 2023 - छठ पूजा, डूबते सूर्य को अर्घ्य (सूर्यास्त का समय: शाम 5 बजकर 26 मिनट)
20 नवंबर, 2023 - उगते हुए सूर्य को अर्घ्य, छठ पूजा का समापन और पारण
इस दिन मनाए जाएंगे विभिन्न त्योहार
10 नवम्बर, शुक्रवार -- धनतेरस
11 नवम्बर, शनिवार - नरक चतुर्दशी हनुमान जन्मोत्सव
12 नवम्बर, रविवार - दीपावली
13 नवंबर, सोमवार - सोमवती अमावस्या
14 नवम्बर, मंगलवार - गोवर्धन पूजा व अन्नकूट
15 नवम्बर, बुधवार - भैया दूज, गोधन व चित्रगुप्त पूजा
19 नवम्बर, रविवार - छठ महापर्व का पहला अर्ध्य
20 नवम्बर - दूसरा अर्ध्य व पारण
23 नवम्बर - देवोत्थान एकादशी
ये भी पढ़ें- Diwali 2023: दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश जी मूर्ति खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, कृपा बरसाएंगी धन की देवी
ये भी पढ़ें- Rama Ekadashi 2023: कार्तिक महीने में कब है रमा एकादशी? जानें- शुभ मुहूर्त, पूजा विधि एवं महत्व
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।