Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ara News: आरा वालों की बल्ले-बल्ले, मिली एक और एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात; पढ़ें रूट और टाइम टेबल

    Updated: Thu, 03 Oct 2024 03:30 PM (IST)

    Ara News भोजपुर के लोगों को नवरात्र पर रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया है। दानापुर-जयनगर इंटरसिटी ट्रेन का विस्तार आरा तक किया गया है। यह ट्रेन अब आरा जंक्शन से जय नगर तक चलेगी। इसके शुरू होने से आरा का सीधा संपर्क उत्तर बिहार के कई जिलों से होते हुए नेपाल की सीमा तक हो जाएगा। ट्रेन आरा से सुबह 6 बजे चलेगी और जयनगर पहुंचेगी।

    Hero Image
    आरा जंक्शन से चलेगी जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस

    जागरण संवाददाता, आरा। Ara News: रेलवे ने भोजपुर वासियों को नवरात्र पर बड़ा तोहफा दिया है। दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत दानापुर से चलने वाली जयनगर इंटरसिटी का विस्तार आरा तक कर दिया गया है। यह ट्रेन अब आरा जंक्शन से जय नगर तक चलेगी। इसके शुरू होने से रेल मार्ग से आरा का सीधा संपर्क उत्तर बिहार के कई जिलो से होते हुए नेपाल की सीमा तक हो जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह 6 बजे आरा से होते हुए जयनगर पहुंचेगी

    ट्रेन सुबह छह बजे आरा से दानापुर- पाटलिपुत्रा होते हुए जयनगर जाएगी। वहीं रात्रि में आठ बजे यह जयनगर से आरा पहुंचेगी। आज गुरुवार को ट्रेन जयनगर से आरा तक आएगी और कल शुक्रवार को आरा से इसका नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन कुल्हड़िया और बिहटा में भी रुकेगी। फिलहाल यह दानापुर - आरा के बीच स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगी।

    दानापुर से जयनगर के लिए चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का नंबर 13226 है। यह ट्रेन सप्ताह के सातों दिन चलती है। अभी यह ट्रेन दानापुर से सुबह सात बजे खुलती है और जयनगर दोपहर 2:50 बजे पहुंचती है। यह सफ़र तय करने में इसे कुल अब आठ घंटे 50 मिनट का समय लगेगा। इस दौरान यह ट्रेन 20 स्टेशनों पर रुकेगी। समस्तीपुर जंक्शन पर यह ट्रेन सबसे ज़्यादा यानी 30 मिनट तक रुकती है।   इस ट्रेन में थ्री एसी और चेयरकार श्रेणी की सीटें उपलब्ध हैं।

    इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

    आरा जंक्शन से खुलकर कुलहड़िया, बिहटा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर में सुबह 9:05 में पहुंच जाएगी। उसके बाद समस्तीपुर में 11 बजे पहुंचेगी। वही दरभंगा में 12:32 बजे पहुंचेगी। मधुबनी में 1:34 में पहुंचेगी। वहीं जयनगर 2:50 बजे पहुंचेगी। वहीं, जयनगर से सुबह 10:50 बजे खुलेगी, रात्रि को दानापुर में सात बजे पहुंच कर आरा जंक्शन पर आठ बजे आएगी। मुख्य सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि आरा एवं बिहटा की जरूरतों को देखते हुए जयनगर इंटरसिटी का विस्तार आरा जंक्शन तक किया जा रहा है।