भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक थे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस: रोशन कुशवाहा
आजाद हिद फौज के संस्थापक नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धा के साथ याद किया गया।
जागरण संवाददाता, आरा: जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक थे। वे नेताजी की जयंती पर स्थानीय नागरी प्रचारिणी सभा मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर जिला प्रशासन और नवोदय संघ द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित राजकीय समारोह का उदघाटन करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी प्रेरणा और आदर्श से समाज को दिशा मिलती है। संयुक्त रुप से उदघाटन समारोह में शामिल विधान पार्षद राधाचरण साह ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने कहा कि नेताजी की स्थानीय प्रतिमा स्थल को आधुनिक तरीके से विकास में मदद करुंगा। समारोह का सामूहिक उदघाटन करने वाले अन्य लोगों में डीडीसी अंशुल अग्रवाल और अनुमंडलाधिकारी अरुण प्रकाश थे। समारोह की अध्यक्षता डॉ. सतीश कुमार सिन्हा, स्वागतभाषण प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा, संचालन डी. राजन तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मृत्युंजय कुमार ने किया। समारोह में माल्यार्पण और विचार प्रकट करने वाले अन्य लोगों में प्रधान रामचन्द्र प्रसाद, पूर्व प्राचार्य डॉ. गांधी जी राय, डॉ. मृत्युंजय वर्मा, चन्द्रभानु गुप्ता, राणा सिंह, भाई ब्रह्मेश्वर, प्रो. सच्चिदानंद श्रीवास्तव, आशुतोष कुमार, आदित्य विजय जैन, रविन्द्र कुमार, प्राचार्य डॉ. योगेन्द्र सिंह, डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा, नवीन प्रकाश, शंभू चौरसिया, अजीत सिंह, अजीत रंजन, डॉ. अशोक सिन्हा आदि दर्जनों वक्ता थे। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरा नगर के महाविद्यालयिन विद्यार्थी कार्य विभाग द्वारा स्थानीय रेडक्रॉस में 10 लोगों द्वारा रक्तदान करने की जानकारी दी गई। रक्तदान करने वालों में विवेक, उत्तम, जयशंकर, तेजप्रताप, विनोद, ज्ञानप्रकाश, लालु, अभिनाश और अर्जुन थे। इस अवसर पर शामिल लोगों में प्रांत सेवा प्रमुख काली मोहन, विभाग व्यवस्था प्रमुख राजबिहारी, जिला छात्र प्रमुख यशवंत, विक्की, सुनील, प्रिस, शशि शेखर और नगर प्रचार प्रमुख उत्तम कुमार सिंह आदि थे। गांव गरीब चेतना मंच की जिला इकाई द्वारा स्थानीय सदर अस्पताल प्रांगण स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पर नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण की शुरुआत सिविल सर्जन डॉ. ललितेश्वर झा ने की। अन्य शामिल लोगों में अस्पताल अधीक्षक डॉ. सतीश सिन्हा, मंच के संयोजक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह, मनोज कुमार, अजय सिन्हा, सुशील कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद, रणधीर, बलिराम, कन्हैया, निर्मल सिंह सकरवार, योगेन्द्र प्रसाद आदि थे। लोक चेतना मंच द्वारा स्थानीय मदन जी का हाता में आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रो. बलिराज ठाकुर ने की। संचालन शिवदास सिंह और धन्यवाद ज्ञापन रमेश सिंह रामप्रपन्न ने किया। समारोह में अन्य शामिल लोगों में प्रो. अयोध्या प्रसाद उपाध्याय, रामदास राही, बालेश्वर सिंह, मुकेश पाल, अमिताभ ठाकुर, डॉ. रवीन्द्र ठाकुर, डॉ. सत्यनारायण उपाध्याय, रामविनय पाण्डेय, अतुल प्रकाश आदि थे। भारत विकास परिषद की जिला इकाई द्वारा स्थानीय कतिरा मित्र कालोनी स्थित संस्कार केन्द्र पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता प्रो. दिनेश्वर सिंह ने की। अन्य शामिल लोगों में संस्था के संरक्षक सदानंद मिश्र, प्रो. जी. राय, मधेश्वर पाण्डेय, बलीन्द्र प्रसाद, धानु रंजन, प्रो. रेणु मिश्रा, ममता मिश्रा और प्रो. किरण कुमारी थी। कायमनगर नागरिक कमेटी द्वारा आयोजित समारोह में नेता जी को गैर समझौतावादी धारा का स्वतंत्रता सेनानी कहा गया। वक्ताओं में महेन्द्र शर्मा, धर्मात्मा शर्मा, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, शशिकांत विश्वकर्मा और मुरारी सिंह आदि थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।