Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रखंड स्तरीय अंतर खेलकूद प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 27 Dec 2019 05:03 PM (IST)

    बिहिया के प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में नेहरू युवा केंद्र भोजपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार और एकनामी महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रखंड स्तरीय अंतर खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ।

    प्रखंड स्तरीय अंतर खेलकूद प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा

    आरा। बिहिया के प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में नेहरू युवा केंद्र भोजपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार और एकनामी महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रखंड स्तरीय अंतर खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाईगर, भाजपा नेता राजेन्द्र तिवारी, विवेक माधव मिश्रा, अनिल मिश्रा, नेहरू युवा केन्द्र के लेखापाल सरिता शर्मा, विनोद पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में विजेता कल्याणपुर और उपविजेता खरौनी की टीम, फुटबॉल में बिहिया की टीम विजेता और रानी सागर उपविजेता रही। बैडमिटन में विजेता आशुतोष मिश्रा और अभिषेक कुमार और उपविजेता रजत कुमार और सलीम अंसारी रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में कन्हैया, अरविद कुमार, प्रीति, प्रियंका, रोमी, निकिता, नीसु,राज वर्धन ओझा,हेम प्रकाश ओझा,रानी राज आदि लोगों ने महती भूमिका निभाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner