Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Ara News: भाजपा जिलाध्यक्ष को पुलिस अधिकारी ने पीटा, जानें क्या है पूरा मामला?

    Updated: Thu, 31 Jul 2025 08:48 PM (IST)

    आरा में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विभू जैन के साथ पुलिस कार्यालय में मारपीट हुई जिससे वे घायल हो गए। उन्होंने साइबर डीएसपी पर दुर्व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाया है। घटना के बाद भाजपा विधायक और एनडीए नेता अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    साइबर थाना पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के साथ मारपीट

    जागरण संवाददाता, आरा। जिले में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विभू जैन के साथ पुलिस कार्यालय में मारपीट का मामला सामने आया है. घटना में उन्हें नाक में चोट आई है। फिलहाल उनका इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है। विभू जैन साइबर क्राइम से जुड़े एक मामले में पैरवी के लिए गुरुवार को पुलिस कार्यालय पहुंचे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घायल भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि साइबर डीएसपी स्नेह सेतु ने पहले गाली-गलौज की और फिर मारपीट की। इसे लेकर नवादा थाना में एक आवेदन भी दिया गया है। घायल विभू जैन महाजन टोली वन मोहल्ला के रहने वाले हैं. उनकी माता वार्ड संख्या 22 की पार्षद हैं।

    इधर, घटना की जानकारी मिलने पर सदर भाजपा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह समेत एनडीए के कई नेता अस्पताल पहुंचे और घायल नेता से मुलाकात कर हालचाल जाना। साथ ही उन्होंने वरीय अधिकारियों से बात कर कार्रवाई की मांग की।

    जानें क्या है पूरा मामला

    विभू जैन ने बताया कि उनके वार्ड की एक महिला को इंस्टाग्राम पर परेशान किया जा रहा था। इस सिलसिले में पीड़िता के साथ आवेदन लेकर साइबर थाना गए थे। वहां उन्हें बार-बार इधर-उधर दौड़ाया गया। बाद में उन्होंने एसपी से बात करने की कोशिश की, लेकिन वह छुट्टी पर थे।

    इसके बाद उनकी बात सदर वन डीएसपी राज कुमार साह से हुई, जिन्होंने साइबर डीएसपी को फोन किया। भाजपा नेता का आरोप है कि इसके बाद साइबर डीएसपी ने उन्हें गाली दी और मारपीट की। इधर, सदर वन डीएसपी राज कुमार साह ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और वरीय अधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया गया है।

    उन्होंने कहा कि देखा जा रहा है कि थाने में आखिर किन परिस्थियों में विवाद हुआ। शुक्रवार को खुद एसपी राज भी छुट्टी से लाैटने के बाद पूरे मामले की जांच करेंगे। इधर, इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक संजय टाइगर समेत एनडीए के कई अन्य नेता भी अस्पताल पहुंचे।