Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Nagar Nikay Chunav : गड़हनी नगर पंचायत में 103 उम्मीदवार आजमा रहे भाग्य, 28 दिसंबर को होगा मतदान

    पहली बार नगर पंचायत के रूप में गड़हनी में निकाय चुनाव हो रहा है। यहां 103 उम्मीदवार अपने भाग्य को आजमा रहे हैं। यहां वार्ड नंबर नौ में एक उम्मीदवार की मौत के बाद निर्वाचन अधिकारी की ओर से मतदान अस्वीकृत कर दिया गया है।

    By Arun Kumar SinghEdited By: Yogesh SahuUpdated: Thu, 22 Dec 2022 06:35 PM (IST)
    Hero Image
    पहली बार नगर पंचायत के रूप में गड़हनी में हो रहा है चुनाव

    गड़हनी, संवाद सूत्र। बिहार में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में नवसृजित नगर पंचायत गड़हनी में 11 हजार 615 मतदाता पहली बार अपने वार्ड पार्षद के साथ नगर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। यहां से कुल मिलकर 103 प्रत्याशी जनता के दरबार में रोज हाजिरी लगा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गड़हनी में मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद, वार्ड पार्षद सहित कुल 14 पद हैं। गड़हनी नगर पंचायत चुनाव को लेकर मुख्य पार्षद के लिए 10, उप मुख्य पार्षद के लिए 14 तथा वार्ड पार्षद के लिए 79 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बताया जाता है कि पहले वार्ड पार्षद के लिए कुल उम्मीदवारों की संख्या 88 थी, लेकिन वार्ड नंबर 9 के चुनाव वार्ड पार्षद का चुनाव स्थगित हो जाने से उम्मीदवारों की संख्या 79 हो गई है।

    जानकारी के अनुसार, मुख्य पार्षद के लिए 10, उपमुख्य पार्षद के लिए 14, वार्ड नंबर 1 से पार्षद के लिए 5, वार्ड पार्षद 2 से 9, वार्ड पार्षद 3 से 5, वार्ड पार्षद 4 से 10, वार्ड पार्षद 5 से 7, वार्ड पार्षद से 6 से 10, वार्ड पार्षद 7 से 7, वार्ड पार्षद 8 से 7, वार्ड 10 से 5, वार्ड पार्षद 11 से 10, वार्ड पार्षद 12 से 4 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

    जबकि, वार्ड नंबर नौ से नौ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन वार्ड पार्षद के उम्मीदवार अब्दुल हाई की मृत्यु हो जाने के कारण बिहार नगर पालिका निर्वाचन नियमावली 2007 के नियम 98 के अंतर्गत निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान को अस्वीकृत किया गया है।

    नगर पंचायत गड़हनी

    • मतदान की तिथि : 28 दिसंबर 2022
    • मतदान का समय : सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक
    • मुख्य पार्षद के प्रत्याशी : 10
    • उपमुख्य पार्षद प्रत्याशी : 14
    • वार्ड पार्षद प्रत्याशी : 79
    • कुल मतदाता : 11,615
    • पुरुष मतदाता : 6100
    • महिला मतदाता : 5515